दुर्ग। जिले के भिलाई में सिसकोल कंपनी के प्लांट में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित इस प्लांट में क्रेन ऑपरेट कर रहे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।
मृतक की पहचान लेखूराम कौशल (35 वर्ष) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार लेखूराम सुबह अपनी नियमित ड्यूटी पर थे। वे ओवरहेड क्रेन की मदद से भारी लोहे की प्लेट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर कर रहे थे। क्रेन खुद ही ऑपरेट कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और लोहे की प्लेट स्लिप होकर सीधे उनके ऊपर गिर पड़ी।
प्लेट के भारी वजन से उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।