कोरिया पुलिस की अनोखी पहल : नुक्कड़ नाटक के जरिए पटना बाजार में दी यातायात नियमों की सीख, लोगों ने ली सुरक्षा की शपथ

Road Safety Month 2026

Road Safety Month 2026 : बैकुंठपुर/कोरिया: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार और राज्य सरकार की मंशानुरूप जिले में यातायात सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश चौबे व उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर के मार्गदर्शन में 01 जनवरी से 31 जनवरी तक ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’ का आयोजन किया जा रहा है।

Road Safety Month 2026 : नुक्कड़ नाटक से दी गई समझाइश
शनिवार को पं. ज्वाला प्रसाद उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना के छात्रों और यातायात पुलिस की टीम ने पटना बाजार सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम के माध्यम से वाहन चालकों और आम जनता को यातायात नियमों, संकेतों और सड़क चिन्हों की विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने विशेष रूप से नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने की समझाइश दी और 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर ही वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया।

यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का पाठ
यातायात हवलदार महेश मिश्रा ने अनिवार्य, चेतावनी और सूचनात्मक चिन्हों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया:

चौराहा पार करने के नियम और ट्रैफिक सिग्नल लाइट की जानकारी।

हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता।

दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की सलाह।

नशे की हालत में वाहन न चलाने और तेज गति व लापरवाही से बचने की अपील।

प्रेशर हॉर्न का उपयोग न करने और ज़ेब्रा क्रॉसिंग व रेलवे क्रॉसिंग के नियमों का पालन।

गुड समेरिटन (नेक व्यक्ति) और राहगीर योजना की जानकारी।

साथ ही, मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं और निर्धारित जुर्माने की राशि के बारे में बताते हुए सड़क पर वाहन चलाने का सही तरीका सिखाया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह को जीवन भर यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
जागरूकता अभियान के दौरान यातायात प्रभारी बीरबल राजवाड़े, सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्राचार्य डॉ. शिव शंकर राजवाड़े, सहायक प्राध्यापक डॉ. बरखा सिंह, डॉ. पूनम टोप्पो, सहायक ग्रेड 1 रोहित साहू, प्रयोगशाला तकनीशियन दुर्गा राजवाड़े, आरक्षक राकेश मिश्रा, देव प्रसाद टोप्पो, विश्वनाथ सिंह, शिव साय और हवलदार महेश मिश्रा उपस्थित रहे। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *