korba update एटक के क्षेत्रीय सम्मलेन में केंद्रीय महामंत्री हरिद्वार सिंह हुए शामिल

korba update एटक

उमेश कुमार डहरिया

korba update कुसमुंडा क्षेत्र के नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

korba update कोरबा !  एस. के. एम. एस. (एटक) द्वारा कुसमुण्डा क्षेत्र में क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बतौर मुख्याथिति कामरेड हरिद्वार सिंह केन्द्रिय महामंत्री एस.ई.सी.एल. बिलासपुर की उपस्थिति रही। इसके अलावा कामरेड अजय विश्वकर्मा, केन्द्रिय अध्यक्ष, कामरेड रामायण कुलदीप केन्द्रिय उप महामंत्री, गेवरा क्षेत्र से कामरेड एल. पी अघरिया क्षेत्रीय अध्यक्ष, कामरेड दीपक उपाध्याय क्षेत्रीय सचिव, दीपिका क्षेत्र से कामरेड संजीव शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष, कामरेड सी. के. सिन्हा क्षेत्रीय सचिव भटगांव, कामरेड मनोज पाण्डेय क्षेत्रीय सचिव, कामरेड अखलाक खान क्षेत्रीय अध्यक्ष व रायगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष जनक पाटिल की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । कामरेड हरिद्वार सिंह ने अपने उद्‌बोधन में संगठन को मजबूत करते हुए , ठेका कर्मी भूविस्थापित के बीच आपसी तालमेल बैठा कर काम करने की बात पर जोर दिया गया साथ ही आज एस.ई.सी.एल में एटक के प्रति बढ़ते लोगो के विश्वास पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया।

इस सम्मेलन में सर्वसम्मति से कामरेड वीरेन्द्र कुमार टंडन को क्षेत्रीय अध्यक्ष, कामरेड अजीत कुमार सिंह को क्षेत्रीय सचिव के पद पर चयनीत हुए। वहीं कामरेड नरेश साहू को कार्यकारी अध्यक्ष कुसमुण्डा क्षेत्र चुना गया। 150 साथियो ने सर्व- सम्मति से नये कमेटी का स्वागत किया और संगठन को नई ऊंचाई की ओर ले जाने का संकल्प लिया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU