Korba सौंदर्यीकरण के नाम पर ले ली एक तालाब की जान

Korba

Korba सौंदर्यीकरण के नाम पर ले ली एक तालाब की जान

Korba कोरबा। भूमिगत जल का संकट पूरी दुनियां में है और इससे भारत भी अछूता नही है। चेन्नई जहाँ घोषित रूप से भूमिगत जल विहीन शहर है, वही बैंगलोर में भी भूमिगत जल समाप्ति की कगार पर है। वर्षा जल को जमीन के अंदर रिचार्ज करने में तालाबों की महत्वपूर्ण भूमिका है। परन्तु अवैध कब्जा और शहरीकरण के कारण वर्षा जल को संरक्षित नही कर पा रहे है।

 

Korba  कोरबा के अनेक तालाब अब विलुप्त हो गए हैं। शहर के मध्य शारदा विहार में एक काफी बड़ा तालाब है, जिसे मुडादाई तालाब कहा जाता है। इस तालाब के चारों तरफ आवासीय कॉलोनी व अपार्टमेंट बने हुए है। तीन चार साल पहले तक यह लबालब भरा रहता था, परंतु इसे निगम की नजर लग गई। सौंदर्यीकरण के नाम पर निगम ने कई करोड़ों की परियोजना बनाई पर वह काम पूरा तो हुआ नही बल्कि तालाब में पानी का जो स्रोत था उस नाले को ही बंद कर दिया गया।

Korba Big News Today बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों को खतरा,आधे घंटे तक बाधित रहा आवागमन

पूर्व में शहर का पानी नाले के माध्यम से तालाब में भरा रहता था। अब बारिश के पानी से तालाब में एक दो महीने बहुत थोड़ा पानी रहता है। बाकी समय यह सूखा पड़ा रहता है। तालाब में चूंकि अब कैचमेंट ही नही है इसलिए बारिश के पानी से इसका भरना सम्भव नही है। तालाब के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि चूंकि अब भूमिगत जल रिचार्ज नही हो रहा इसलिये आने वाले समय मे इस क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन होना तय है। उनका कहना है कि निगम तत्काल इस तालाब को पुनर्जीवित करने का प्रयास करे और इस धरोहर को संरक्षित करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU