6 फरवरी दिन गुरुवार का राशिफल ज्योतिषीय दृष्टि से वृषभ, कन्या और मीन राशि के लिए बहुत ही लाभदायक है। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात वृषभ राशि में गुरु के साथ होने से शुभ गजकेसरी योग बन रहा है। जबकि आज सूर्य भी मकर राशि में संचार करते हुए धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे में आज का दिन आपका कैसा बीतेगा……
मेष राशि
मेष राशि के लिए आज गुरुवार का दिन भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपका मन आज कुछ भावुक रह सकता है और आप दूसरों की मदद के लिए आगे भी आएंगे। आपको आज पुण्य लाभ भी मिलेगा। लेकिन भावुकता का कोई फयदा न उठाए इसका भी आप ध्यान रखें। बिजनेस के मामले में दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज जीवनसाथी के परिवार के साथ कुछ सुखद पल बिताएंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन भरा और खर्चीला रह सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपको आज यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके लिए जरूरी है कि आप आज किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। लव लाइफ में आज के दिन प्रेमी से मतभेद होने की भी आशंका है। बिजनेस में आज फैशन और ज्वेलरी से संबंधित काम करने वाले जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।
Related News
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज का दिन कामकाज में परिवर्तन लाने वाला रहेगा। आप अपनी कार्ययोजना और काम के तरीके में बदलाव लाकर सफलता पा सकेंगे। आप अपनी बातचीत की कला से भी कल लाभ पा सकेंगे। आप लोगों के बीच अपनी जगह बनाकर और अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि करके खुश होंगे। जीवनसाथी के साथ आप आज सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए आज गुरुवार का दिन खास रहने वाला है। आज आपके कुछ दूर या निकट संबंधी आपके घर आ सकते हैं। आपको आज अपनी व्यावहारिकता और कार्यकुशलता का भी जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। छोटे बच्चों के साथ आप आज आनंददायक समय बिताएंगे। लव लाइफ में आपको प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में किसी निकट संबंधी की नाराजगी से परेशानी हो सकती है। नौकरी में आज आपका मन उचाट रहेगा जिससे काम में मन नहीं लगेगा। बिजनेस में लाभ पाएंगे लेकिन कुछ समस्याओं से भी आपको गुजरना पड़ सकता है। आपके लिए अच्छा होगा कि कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले घर के बड़ों अथवा अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर कर लें।
कन्या राशि
आज कन्या राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आप आज रोमांटिक टाइम जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। संतान से सुख सहयोग मिलेगा। आप अपने काम को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे और किसी जानकार मित्र की सलाह से आपके काम बन जाएंगे। आपको आज अपनी पूर्व मेहनत का शुभ परिणाम भी आज प्राप्त होगा। अगर आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज इस मामले में आपको सकारात्मक खबर मिलेगी। पिता से भी आपको आज लाभ मिलने का योग बना हुआ है।
तुला राशि
तुला राशि के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आज चुनौती का सामना करना होगा। बुद्धि और धैर्य से आप आज उलझन से निकलने में सफल रहेंगे। दिन का दूसरा भाग आपके लिए बेहतर होगा। आप कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से सहयोग पा सकेंगे। आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। दोस्तों के साथ आपका आज घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग मिलेगा, आपके रिश्ते में प्रेम की गहराई बढेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज दोपहर तक अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर लेना चाहिए। कुछ घरेलू जिम्मेदारियों को भी पूरा करने के लिए आपको आज समय निकालना होगा। आज आपके घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आज के दिन आपको विशेष रूप से अपने व्यापार व्यवसाय पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि कहीं से नुकसान होने की आशंका है। आपको आज पिता से भी लाभ और सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में प्रेम के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लिए आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। आप आज किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। घर के किसी जरूरी काम को करने के लिए आपको आज जीवनसाथी से सहयोग की जरूरत होगी। आपके लिए सलाह है कि, आज जो भी जरूरी काम है उसे स्वयं करने की कोशिश करें, किसी और के भरोसे काम छोड़ेंगे तो परेशानी होगी। आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको चिंता परेशानी हो सकती है। तकनीकी क्षेत्र के काम में आज इस राशि के जातक बेहतर काम कर पाएंगे।
मकर राशि
मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज किसी से भी बात विवाद में उलझने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके अटके हुए कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। आपको कहीं से अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा। विद्यार्थियों को तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपना काम धैर्य पूर्वक करना चाहिए। आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके मन में आज नौकरी में बदलाव का विचार हो सकता है। कारोबार में भी आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको आज के दिन विदेश से भी लाभ मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन सकारात्मक रहेगा। और बीमार जातकों की सेहत में भी सुधार होगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा, आप जिस भी काम में प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। कहीं से रुका हुआ धन भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। आपको कोई सुख भी मिल सकता है और आपके मौज-मस्ती और बाहर के दिन फिर से आने वाले हैं। अपने मन को शांत रखें और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।