23 जुलाई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कर्क और मकर राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा का गोचर दिन रात मिथुन राशि में आर्द्रा नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज गजकेसरी सहित दुरुधरा योग भी बन रहा है। जबकि आज मंगल उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से संचार करेंगे, ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आपके ऊपर कुछ अचानक से नया काम आ सकता है। साथ ही आज सरकारी क्षेत्र से काम में आपको आज सतर्कता बरतने की जरूरत है नहीं तो आ सकती है परेशानी। घर परिवार के मामले में दिन आज अच्छा रहेगा। यदि आपकी अपने परिवार के सदस्यों से कुछ दूरी थी, तो वह आज दूर हो जाएंगी। आज आपके भाई-बहन हर काम में आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। कोई बड़ी चाहत आपकी आज पूरी हो सकती है।
वृषभ राशि
कारोबार के लिहाज से आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप अपने व्यवसाय में कुछ करना चाह रहे हैं या काम को विस्तार देना चाह रहे हैं तो इसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपकी संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यस्थल पर आप लोग आपके काम और व्यवहार से प्रभावित होंगे। कोई बड़ा अवसर आपको आज मिल सकता है। छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा, और शिक्षा में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी राशि में आज गजकेसरी योग बना है जो आपके लिए लाभदायक है। आपको परिश्रम का पूर्ण प्रतिफल और लाभ मिलेगा। आप आज शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप आज अपनी आर्थिक योजना को सफलता पूर्वक लागू कर पाएंगे। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आप आज शाम किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे और आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर होगा, आपको आर्थिक लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देकर विरोधियों को मात दे पाएंगे। आप दोस्तों के साथ मौज मस्ती में कुछ समय भी बिताएंगे। आज किसी कारण से यात्रा भी हो सकती है जो सफल रहेगी। आपको आज भौतिक और वाहन सुख मिलने का भी योग है। आपकी राशि में आज बुधादित्य योग बना है जो आपको सरकारी कामकाज मे सफल बनाएगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास सकते इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी और आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे और आप उत्साहित महसूस करेगे। आपके प्रयास से आज कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए आज का दिन अच्छा है। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मान और लाभ प्राप्त होगा। आप आज साहस और धैर्य से आगे बढ़ेंगे और आपको आज सहकर्मियों और सहयोगियों से भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर आपको आज मिल सकती है। आपको आज विदेशी क्षेत्र से भी फायदा मिल सकता है। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार होगा। आप आज दीर्घकालीन निवेश द्वारा भी कमाई कर सकते हैं। दोस्तों से सहयोग मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी और यदि आपके पारिवारिक रिश्तों में कोई मतभेद था तो वह दूर होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको आज कोई मनचाहा लाभ मिलेगा। आप अपने बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और आपके बच्चे भी आज कुछ बेहतर कार्य करके आपको खुशी प्रदान करेंगे। आपको ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। आप आज बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक रहेगा। आज रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। साझेदारी में कोई भी काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा और आप कुछ नए काम भी आज चाहें तो शुरू कर सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य के पूरा न होने से आपको आज खुशी मिलेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं आज उनको कुछ सकारात्मक खबर मिल सकती है। घर परिवार के मामले में दिन अनुकूल रहेगा, आपस में सहयोग बना रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन आपको आज विरोधियों से भी सतर्क रहना होगा। आप आज बिजनेस में अच्छी कमाई कर पाएगे। कानूनी मामलों में आपको आज सतर्क रहना होगा। आप आज फैमिली लाइफ में बड़े भाई से सहयोग पाएंगे। आपको आज नौकरी में कोई अच्छा मौका मिलेगा। अधिकारी वर्ग से आपको आज प्रोत्साहन और सपोर्ट मिलेगा। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आप आज किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचें और लेनदेन में सतर्क रहें।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन शुभ रहने वाला है। आपके प्रभाव और लाभ में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास आज सफल होगा। आप आज परिवार के साथ सुखद पल बिताएगे और पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आज धातु और बिजली के कारोबार में लाभ पाएंगे। राजनीतिक संपर्क का भी आपको आज फायदा मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम जो आपका अटक रहा था वह आज पूरा हो सकता है। आप आज कहीं से कोई अप्रत्याशित लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कामकाज में आप आज सहयोगियों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज पिता और पैतृक धन संपत्ति से लाभ मिलेगा। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरी में आपको आज वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आप आज धर्म कर्म के काम में भी भाग लेंगे और दोस्तो से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। लेकिन आपको आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा।
मीन राशि
आज आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गजकेसरी योग बना है जो आपके लिए लाभदायक है। कार्यक्षेत्र में आप आज अपनी मेहनत का लाभ पाएंगे। आपकी कोई मनोकामना आज पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में आपको आज भाग लेने का मौका मिलेगा। आप आज मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद लेंगे। बिजनेस मे आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। नौकरी में आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप आज भौतिक सुख साधनों को पाएंगे। बच्चों और जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आज रचनात्मक कार्यो में भी रुचि लेंगे।