जाने आज का राशिफल- आज सिंह, तुला और कुंभ को मालव्य राजयोग से मिलेगा भरपूर लाभ

8 जुलाई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर वृश्चिक उपरांत धनु राशि में होने वाला है। इसके साथ ही आज चंद्रमा का शुक्र के साथ समसप्तक योग बनेगा। जबकि शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही आज के दिन ज्येष्ठा नक्षत्र में शुक्ल योग का भी सुंदर संयोग बनने जा रहा है।

​मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज कारोबार में थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप पुरानी योजनाओं के साथ प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले बेहतर कर सकते हैं। इससे रोजमर्रा के खर्च आसानी से पूरे होंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपके बेहतर प्रदर्शन की सराहना होगी। आपकी कार्य क्षमता देखकर आपको नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी से समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी। किसी भी काम को साझेदारी में करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों पर आज काम का दबाव अधिक हो सकता है इसलिए पहले से एक लिस्ट बना लें ताकि कुछ भी छूट न जाए। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ें। काम के दौरान तनाव से बचें और किसी जोखिम वाले कार्य से दूर रहें, वरना नुकसान हो सकता है। आज अगर आप अपनी सेहत से जुड़ी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करेंगे तो वे आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती हैं। इसलिए सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

​मिथुन राशि
आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अहम रहने वाला है। अगर आप किसी भूमि या संपत्ति पर निर्माण की योजना बना रहे हैं तो पूरी सतर्कता रखें। व्यापार में योजनाओं को जल्दबाजी किए बिना सोच-समझकर आगे बढ़ाएं। पारिवारिक माहौल में किसी शुभ कार्य से खुशी का वातावरण बनेगा। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन इसे बनाए रखने के लिए संयम जरूरी है। एक लक्ष्य पर टिके रहना आपको सफलता के करीब ले जाएगा।

​कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपको धन संबंधी मामलों में विशेष सतर्कता रखनी होगी। किसी से उधार लेने से बचें। अगर आप सरकारी सेवा में हैं तो अपने उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत में सावधानी रखें, वरना बेवजह विवाद खड़ा सकता है। बिजनेस से जुड़े फैसले बिना सोच-विचार के न लें। आर्थिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह लेने से बचें। विद्यार्थियों को मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा और नए संपर्कों से लाभ हो सकता है।

​सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आज आप नई योजनाओं से फायदा उठाने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। कोई पुराना अधूरा काम आज पूरा हो सकता है जिससे मन को संतोष मिलेगा। साथ में काम करने पर आपको सफलता मिलेगा। परिवार में आज जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आप मां के साथ ननिहाल जा सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

​कन्या राशि
कन्या राशि वालों के जीवन में आज सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आज आप सबका हित ध्यान में रखते हुए फैसले लेंगे। कुछ जरूरी कामों को समय पर निपटाने के लिए थोड़ी जल्दबाजी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक समस्याओं को बाहरी लोगों के सामने जाहिर करने से बचें। कोई इसका फायदा उठा सकता है। अगर आप अपने बच्चे को कोई जिम्मेदारी देंगे तो वह उसे अच्छी तरह निभाएगा। छात्रों को पढ़ाई में आ रही दिक्कतों से राहत मिलेगी।

​तुला राशि
तुला राशि के जातकों के आत्मविश्वास में आज बढ़ोतरी होगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक जीवन से जुडे़ लोगों को किसी चर्चा या बहस में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में अच्छा फायदा मिलेगा और आप संतुष्ट रहेंगे। किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। ध्यान रखें कि दूसरों के कामों में ज्यादा उलझने से आपका निजी कार्य प्रभावित हो सकता है।

​वृश्चिक राशि
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के वैवाहिक प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्यों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको तोहफे में कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है। बाहरी लोगों के साथ भी तालमेल बढ़ाने में सफल रहेंगे। आपको कोई भी काम पूरे आत्मविश्वास के साथ करना होगा, तभी वह पूरा होता हुआ नजर आएगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे।

​धनु राशि
आज धनु राशि के जातकों का रुझान रचनात्मक कामों की ओर रहेगा। आसपास के लोग आपकी प्रतिभा से हैरान रह सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट होंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आपने किसी से जो वादा किया था, उसे पूरा करने में आज आप सफल रहेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें, तभी आपके प्रयासों का पूरा फल मिलेगा। कला या डिजाइन जैसे क्षेत्रों में आपके काम को प्रसिद्धि मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोग पुरानी योजनाओं से लाभ उठा सकते हैं।

मकर राशि
मकर राशि वाले आज पुराने अनुभवों से सीख लें। खर्चों पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है, वरना परेशानी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी सामाजिक पहल में हिस्सा ले सकते हैं। काम की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। कारोबार को लेकर लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। परिवार के बुजुर्ग से बहस करने से बचें, खासकर अगर वह कोई फैसला जल्दी में लें। जल्दबाजी नुकसानदेह साबित हो सकती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके सामने कुछ नई संभावनाएं आएंगी जिससे आपकी आमदनी में इजाफा होगा। घर की पुरानी परेशानियों में राहत मिलेगी। सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है। कोई गंभीर मामला अगर लंबे समय से टल रहा है तो उसे अब पूरा कर लेना ठीक रहेगा। आप सरकारी संपर्कों का अच्छा इस्तेमाल कर पाएंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का भी प्लान बन सकता है, जो तनाव दूर करेगा।

मीन राशि
मीन राशि वालों को आज अपनी आय और खर्चों के बीच सही संतुलन बनाकर चलना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आएंगी, जिन्हें आप सीनियर्स की मदद से सुलझा लेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सकारात्मक सोच से आप किसी पुराने काम में भी सफलता पा सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने के संकेत हैं। बजट पर ध्यान देना जरूरी है, वरना बाद में दिक्कत हो सकती है। अगर किसी को उधार दिया था तो आज वह वापस मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *