Kisan Jodo Samman Yatra जल्द ही जिले में पहुंचेगी किसान जोड़ो सम्मान यात्रा, होंगी सभाएं : मदन साहू

Kisan Jodo Samman Yatra

Kisan Jodo Samman Yatra जल्द ही जिले में पहुंचेगी किसान जोड़ो सम्मान यात्रा, होंगी सभाएं : मदन साहू

Kisan Jodo Samman Yatra राजनांदगांव। कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर किसान जोड़ो सम्मान यात्रा की शुरुआत राजधानी से हुई है। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने बताया कि मंगलवार को राजीव भवन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू के नेतृत्व में किसान जोड़ों सम्मान यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारियल फोड़कर हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

Kisan Jodo Samman Yatra किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने बताया कि, जल्द ही यात्रा राजनांदगांव पहुंचेगी। जिले में विभिन्न ग्रामों से होते हुए किसानों के बीच कांग्रेस संगठन पहुंचेगा। यहां किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी जायेगी। प्रदेश में किसानों को दिया जा रहा सम्मान देश में उदाहरण है।

Kisan Jodo Samman Yatra उन्होंने बताया कि जिले में आयोजन की रुपरेखा तैयार की जा रही है। इस दौरान बड़ी सभाओं की भी तैयारियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि, सभा में प्रदेश के मंत्री शिरकत करेंगे। आयोजन स्थल निश्चित करने सहित व्यवस्थाओं को लेकर मंत्रणा जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU