Kisan Jodo Samman Yatra 27 को पहुंचेगी किसान जोड़ो सम्मान यात्रा, ढारा में होगा स्वागत, शहर में भी होगा रोड शो

Kisan Jodo Samman Yatra

Kisan Jodo Samman Yatra 27 को पहुंचेगी किसान जोड़ो सम्मान यात्रा

Kisan Jodo Samman Yatra राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में जारी किसान जोड़ो सम्मान यात्रा 27 नवंबर राजनांदगांव जिला पहुंचेगी। जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन साहू ने बताया कि, 8 नवंबर को राजधानी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम व प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू के मार्गदर्शन में यह यात्रा प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करेगी।

Kisan Jodo Samman Yatra जिला अध्यक्ष मदन साहू ने बताया कि राजनांदगांव जिले में किसान जोड़ो सम्मान यात्रा का 27 नवंबर 2022, दिन रविवार को प्रातः 11 बजे राजनांदगांव जिले के ग्राम ढारा में स्वागत किया जाएगा।

Kisan Jodo Samman Yatra  यहां से किसान रथ के साथ यात्रा प्रारंभ होकर क्रमश डोंगरगढ़ 11.30 बजे, ग्राम मुरमुंदा 12 बजे, ग्राम मुरमुंदा 12.30 बजे, ग्राम रंगकठेरा 1 बजे, तुमड़ीबोड़ में यात्रा भ्रमण करते हुए राजा भानपुरी 01.30 बजे, ग्राम इंदामरा 2 बजेए ग्राम बरगा 02.30 बजे, ग्राम पेंड्री 3 बजे, राजनांदगांव शहर के गुरुद्वारा चौक 03.30 बजे, मानव मंदिर चौक 03.45 बजे, गंज चौक 4 बजे, नंदई चौक 04.30 बजे, ग्राम सिंघोला 5 बजे, ग्राम रानीतराई 05.30 बजे पहुंचेगी। किसान जोड़ो सम्मान यात्रा ग्राम रानीतराई से बालोद जिला के लिए प्रस्थान करेगी।

उन्होंने बताया कि, इस यात्रा के दौरान डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन उपरांत विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाए रोड शो व किसानों से चर्चा करते हुए रानीतराई पहुंचेगी, जहां से यह यात्रा बालोद जिले के रवाना होगी।

Kisan Jodo Samman Yatra  उन्होंने बताया किए इस यात्रा की ग्राम ढारा में अगुवानी के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम कोठारी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इसी तरह राजनांदगांव शहर में महापौर  हेमा देशमुख व जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

साहू ने बताया कि यात्रा में जिले के विधायक द्वय दलेश्वर साहू, भुनेश्वर बघेल,  छन्नी साहू सहित केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, सभी निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्ष व सदस्यगण सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष व पदाधिकारी और समस्त प्रकोष्ठ-विंग शामिल होंगे।

जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि इस यात्रा के लिए प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। जिला किसान कांग्रेस महामंत्री आरिफ खान, मिडिया प्रभारी गौतम वर्मा को प्रभारी बनाया गया है। इनके नेतृत्व में सह प्रभारी यात्रा के बीच व्यवस्था संभालेंगे।

36 योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे

कांग्रेस द्वारा 8 नवंबर 2022 को छत्तीसगढ़ में किसान जोड़ो सम्मान यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई।

इस यात्रा में शामिल 36 किसान रथ का पूरे 90 विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रम तय है। लगभग 2500 किमी से अधिक की इस किसान जोड़ो सम्मान यात्रा के माध्यम से प्रत्येक, नगर, ग्रामों में 36 किसान रथ छत्तीसगढ़ शासन की 36 जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU