Kirandul Police : पोदला उरस्कना“ अभियान के तहत किरन्दुल पुलिस ने रोपे फलदार पौधे |

Kirandul Police :

Kirandul Police पोदला उरस्कना“ अभियान के तहत किरन्दुल पुलिस ने रोपे फलदार पौधे 

 

 

Kirandul Police दंतेवाड़ा !   पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, जगदलपुर पी. सुन्दरराज के निर्देशन में बस्तर रेंज के सभी जिलों में दिनांक 28 जुलाई 2023 से 09 अगस्त 2023 तक ”पोदला उरस्कना“ अभियान का शुभारंभ हो चुका है। इस अभियान के माध्यम से बस्तर रेंज के विभिन्न थाना/कैम्पों में व पुलिस कार्यालय में पुलिस के द्वारा वृहद् पैमाने पर वृक्षारोपण किया जावेगा।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 05.08.2023 को पुलिस अधीक्षक गौरव राय  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना किरन्दुल के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा D.A.V. पब्लिक स्कूल किरन्दुल के साथ थाना किरन्दुल परिसर में शहीदों के नाम पर विभिन्न प्रजाति के फलदार वृक्ष लगाये गये।

 

Women Child Development Project : सुर्खियों में महिला बाल विकास परियोजना : 24 बच्चे दाखिल मगर मौके पर एक भी बच्चे मौजूद नहीं, वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी नदारद, देखिये VIDEO

 

Kirandul Police इस मौक़े पर थाना प्रभारी किरन्दुल साकेत बंजारे, SI रेवा राम साहू, हेमंत साहू, ASI के.सिमाचलम, एस.गोविंद राव, सोमारू कड़ती, HC- उमेश कुंजाम, भुनेश्वर भंडारी और थाना स्टाफ के साथ D.A.V. पब्लिक स्कूल किरन्दुल के प्राचार्य पी.एल.वर्मा, NSS प्रभारी के.पी. सिन्हा एवं शिक्षकगण तपन कुमार राय, एस.के. मोहन्ती, अनुप सोनी, प्रशांत राय एवं स्कूल की छात्र- छात्राएँ द्वारा थाना किरन्दुल परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU