Khesari Lal Yadav : पटना। भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने के साथ इंटरनेट पर छा गए हैं। उनका नया धमाकेदार ट्रैक ‘पलंग के ड्राइवर’ (Palang Ke Draivar) रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। इस गाने में खेसारी के साथ सुरों की मल्लिका शिल्पी राज ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
पारुल यादव के साथ खेसारी की केमिस्ट्री ने लगाया ग्लैमर का तड़का
इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ मशहूर एक्ट्रेस पारुल यादव नजर आ रही हैं। वीडियो में पारुल की दिलकश अदाओं और खेसारी के सिग्नेचर डांस स्टेप्स ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। ब्लैक और व्हाइट साड़ी में पारुल यादव का देसी अवतार और खेसारी के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री चर्चा का विषय बनी हुई है।
रिलीज होते ही व्यूज की बारिश
‘ओम रिकॉर्ड्स भोजपुरी’ के बैनर तले रिलीज हुए इस गाने को कुछ ही समय में हजारों व्यूज मिल चुके हैं। गाने के बोल निक्की निहाल ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। वीडियो का निर्देशन और कोरियोग्राफी रौनक राऊत ने की है।
फैंस बोले- ‘शेर आ गया’
खेसारी के फैंस इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कमेंट सेक्शन में कोई उन्हें ‘भोजपुरी का शेर’ बता रहा है, तो कोई इसे साल का सबसे बड़ा ‘बवाल’ गाना करार दे रहा है। दर्शकों का कहना है कि खेसारी की आवाज का जादू एक बार फिर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।