खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आज होगा भव्य समापन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे विजेताओं को पुरस्कृत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मेजबानी में पहली बार आयोजित देश के ऐतिहासिक खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन आज होने जा रहा है। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मेरीकॉम और दिग्गज फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

राज्य के तीन प्रमुख शहरों रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में 25 मार्च से इन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इस भव्य आयोजन में देश के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग 2000 जनजातीय खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

समापन समारोह की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू उपस्थित रहेंगे। इनके साथ ही राज्य शासन के सभी मंत्री, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर के विधायक, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष भी समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *