Khel Ratna Award भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट शरत कमल को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

Khel Ratna Award

Khel Ratna Award शरत कमल को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

Khel Ratna Award नयी दिल्ली !  भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी और दो बार के राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड मेडलिस्ट अचंत शरत कमल को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने सोमवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी।


Khel Ratna Award मंत्रालय ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 नवंबर को शरत कमल सहित 30 खिलाड़ियों एवं सात कोचों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी। केंद्र सरकार ने पुरस्कार समिति की सिफारिश और उचित जांच के बाद खिलाड़ियों, कोचों और चुनिंदा संस्थाओं को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।


मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शरत कमल ने 16 साल की उम्र में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और वह पिछले 24 वर्षों से टेबल टेनिस में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

शरत कमल इस दौरान राष्ट्रमंडल खेलों में सात स्वर्ण सहित 13 पदक जीत चुके हैं। इनमें से दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक एकल प्रतियोगिता में आया है। उन्होंने हाल ही में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुष एकल में सोना जीतने के साथ-साथ अपनी मिश्रित युगल जोड़ीदार श्रीजा अकुला के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया था, जबकि उनकी अगुवाई में पुरुष टेबल टेनिस टीम ने भी सोना हासिल किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU