खल्लारी रोपवे हादसा: लापरवाही बरतने पर संचालक कंपनी और कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

महासमुंद। खल्लारी रोपवे हादसे को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार, रोपवे संचालक कंपनी रोपवे एवं रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता सहित स्थानीय कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस दुखद दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई थी, जबकि कुल 16 लोग घायल हुए थे।

पुलिस ने खल्लारी देवी ट्रस्ट की शिकायत पर रोपवे संचालक कंपनी और स्थानीय कर्मचारी बीरबल जंघेल एवं रामेश्वर यादव के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई सुरक्षा मानकों में अनदेखी और लापरवाही के आरोपों के आधार पर की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

हादसे में घायल हुए 16 व्यक्तियों में से आठ को प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों में हर्ष साहू, छायांस धावरे, हेमलाल नागेश्वर, कुलसी नागेश्वर, पूर्वी, रतन नागेश्वर, अमलेश और टिया शामिल हैं। शेष आठ घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है, जिनमें से चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिला प्रशासन घायलों के उपचार और स्थिति पर निरंतर निगरानी रख रहा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *