Kasdol news: होली त्यौहार पर कसडोल पुलिस सख्त

होली त्यौहार पर कसडोल पुलिस सख्त

नियम व कानून तोड़ने वाले की अब खैर नहीं

भुवनेश्वर प्रसाद साहू
कसडोल। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर थाना प्रभारी महोदय , थाना कसडोल के आदेशानुसार आगामी होली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुवे थाना कसडोल क्षेत्रों में निवासरत 10 आपराधिक प्रवृत्ति के असमाजिक तत्वों में लगातार संलिप्त व्यक्तियों के ऊपर धारा 170, 126,135 बीएसएसएस के तहत कार्यवाही किया गया एवं श्रीमान एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

श्रीमान एसडीएम न्यायालय द्वारा थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था , शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निम्न व्यक्तियों के ऊपर भारी से भारी राशि का बॉन्ड ओवर की कार्यवाही किया गया है जिसके चलते क्षेत्रों में होली त्यौहार को शांति एवं सौहार्द्र पूर्वक मनाया जा सके।
1. रोहित जायसवाल पिता नानूराम जायसवाल उम्र 45 साल साकिन बजरंग चौक कसडोल
2. मेहतरदास पिता खेदुराम मानिकपुरी उम्र 58 साल साकिन कसडोल
3. शिव सोनी उर्फ छोटू पिता घनश्याम सोनी साकिन वार्ड नंबर 12 कसडोल
4. मोहित साहू पिता कौशल साहू उम्र 38 साल साकिन वार्ड नम्बर 08 , बलार रोड , कसडोल
5. गंगासागर पटेल पिता दादूलाल उम्र 45 साल साकिन झबड़ी
6. जावेद पटेल पिता गंगासागर उम्र 18 साल साकिन झबडी
7. त्रिलोक चंद कौशिक पिता रामकुमार उम्र 24 साल साकिन झबडी़
8. पवन कुमार कर्ष पिता सुन्दर लाल उम्र 20 साल साकिन झबडी।