kasdol latest news बूथ को सशक्त एवं मजबूत बनाएं भाजपा कार्यकर्ता- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

kasdol latest news

भुवनेश्वर प्रसाद साहू

kasdol latest news बूथ को सशक्त एवं मजबूत बनाएं भाजपा कार्यकर्ता- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल


kasdol latest news भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज लवन नगर के हीरालाल अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में कसडोल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल लवन एवं कसडोल के कार्यकर्ताओं की बूथ सशक्तिकरण अभियान के कार्यशाला में मार्गदर्शन हेतु कार्यक्रम में मुख्य अभ्यागत के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल , भाजपा के जिला प्रभारी छगनलाल मुंदड़ा , कसडोल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सुरेंद्र पाटनी , विशेष रूप से उपस्थित रहे।

kasdol latest news कार्यशाला के पूर्व अतिथियों ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किए। भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए प्राण तन से जुड़ जाएं !

kasdol latest news हमें हर वर्ग हर समाज के नागरिकों से संपर्क कर उन्हें बूथ से जोड़ना होगा। कार्यशाला को जिला सह प्रभारी छगनलाल मुंदड़ा , कसडोल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी ने संबोधित करते हुए बताया कि मोर आवास मोर अधिकार को लेकर आगामी आगामी 15 मार्च को प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों द्वारा प्रदेश सरकार के विरुद्ध आंदोलन कर विधानसभा का घेराव किया जाएगा ! जिसमें सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने मंडल से , बूथों से अधिक से अधिक संख्या में हितग्राहियों को एवं कार्यकर्ताओं को लाना होगा। कार्यशाला के समापन के पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ता जमकर थिरके एवं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

लवन एवं कसडोल भाजपा मंडल बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल जिला सह प्रभारी छगनलाल मूंदड़ा, कसडोल विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अजय राव , जिला मंत्री राजकुमार साहू , महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरिता जायसवाल , महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल , अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद गुलाम गौस , युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रशांत यादव , जिला पंचायत सदस्य नवीन मिश्रा , मोर्चा के जिला मंत्री अनुपम बाजपेई ,

भाजपा मंडल लवन के अध्यक्ष विजय यादव , कसडोल मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल , महामंत्री गोविंद धृतलहरे , डॉ सुदीप मानिकपुरी , हेमंत साहू , गिरधारी वर्मा , संतोष वैष्णव , दुर्गा पटेल , भीखम केवट , भुलाऊ राम डहरिया, डॉक्टर दौलतराम वर्मा , नगर पंचायत लवन के अध्यक्ष श्रीमती मीना बारवे, उपाध्यक्ष रामकुमार साहू , नरेश साहू मीडिया प्रभारी, युवा मोर्चा महामंत्री नरेश साहू, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष लवन रामलाल कुर्रे, कसडोल युवा मोर्चा अध्यक्ष नागेश्वर साहू महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सीमा थवाईत,मंडल मंत्री सर्वेंद्र साहू, रघुराम वर्मा पार्षद गायेशश्वर साहू , एस कुमार धीवर, गुनीराम साहू , हीरालाल अग्रवाल ईश्वरी वर्मा, पारस ताम्रकार, महासिंह यादव, सुनील टोंडरे, कुसुम वर्मा , संध्या राजहोत्री, अनिल श्रीवास गोपी लाल साहू , परमेश्वर वर्मा , विष्णु यादव , सेवक धनु सेवक , गोपाल साहू , दिलहरण जायसवाल , श्रीमती अनुराधा कर्ष ,जवा बाई सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU