kasdol latest news : जनता त्रस्त और कांग्रेस की सरकार मस्त, देखिये VIDEO

kasdol latest news :

भुवनेश्वर प्रसाद साहू

 

kasdol latest news प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया है -पूर्व विधानसभा अध्यक्ष 

 

 

kasdol latest news कसडोल  !  प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया है, प्रदेश में भय और आतंक का माहौल व्याप्त है, इस आतंक से जनता त्रस्त और कांग्रेस की भूपेश सरकार मस्त है।

उक्त आशय का विचार आज भारतीय जनता पार्टी बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा थाना मैदान बिलाईगढ़ में आयोजित एक दिवसीय धरना आंदोलन के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल ने व्यक्त किया।

उन्होंने भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने सारगर्भित उद्बोधन में आगे बताया कि आज का यह एक दिवसीय धरना आंदोलन बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निष्क्रिय विधायक एवं राज्य के कांग्रेस सरकार की काला चिट्ठा खोलने के लिए आयोजित किया गया था।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश एक शांतप्रिय प्रदेश था, परंतु जब से भूपेश बघेल की ठगिया सरकार आई है, तब से आम जनता को सिर्फ ठगने का ही काम किया है। युवा बेरोजगार अपने हक की लड़ाई के लिए नग्न प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे हैं।

कार्यक्रम को बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े , जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान, बिलाईगढ़ जिला के संगठन प्रभारी निर्मल सिन्हा पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटिल सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर आज के इस एक दिवसीय धरना आंदोलन का विधिवत रूप से शुभारंभ किए। मंचीय कार्यक्रम के पश्चात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी पूर्व विधायक डॉक्टर सनम जांगड़े, जिला संगठन प्रभारी निर्मल सिन्हा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाला गया !

रैली बिलाईगढ़ के बीचो बीच भ्रमण करते हुए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सरकार की अकर्मण्यता एवं क्षेत्रीय विधायक की निष्क्रियता भ्रष्टाचार के खिलाफ 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी बिलाईगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया।

आज के इस एक दिवसीय धरना आंदोलन में प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल , पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, जिला संगठन प्रभारी निर्मल सिन्हा, पूर्व विधायक डॉक्टर सनम जांगड़े, जिला भाजपा के अध्यक्ष सुभाष जालान, अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री वेदराम जांगड़े, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति अजा मोर्चा प्रियदर्शिनी दिव्य, जिला उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल, द्वारिका प्रसाद साहू, जिला महामंत्री संजय सोनवानी, जिला मंत्री रामनारायण देवांगन भगत नायक रामप्रसाद साहू मनोहर सरजाल,

 

Market President : ग्रामीण आवास योजना के तहत गरीबों को घर देने की सुविधा

 

प्रेमलता नेताम, जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती, जिला मंत्री चंचला देवी महिलांगे, मंडल अध्यक्ष टूंडरा छतराम साहू, बया मंडल अध्यक्ष देवानंद नायक, बिलाईगढ़ मंडल अध्यक्ष धनेश कुमार साहू, भटगांव मंडल अध्यक्ष झाड़ूराम चंद्रा, सरसीवा मंडल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू, महिला मोर्चा बलौदाबाजार जिला महामंत्री सत्यभामा साहू , बिलाईगढ़ महिला मोर्चा जिला महामंत्री नवीन वैष्णव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, बिलाईगढ़ अध्यक्ष त्रिलोकचंद देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बारले , आर्थिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश केसरवानी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तुलेश्वर वैष्णव,

संयोजक छात्रावास प्रभारी, बलिराम सांडे, युवा मोर्चा जिला महामंत्री धीरज दीक्षित, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी खूबचंद मिरी, विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी सतीश रात्रे, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजीव साहू, अभिषेक दुबे, पुरेन्द्र मल्होत्रा, विजय गोयल, युवा नेता कमलेश कुर्रे, प्रहलाद डडसेना, टाइगर कुर्रे, सहित भारी संख्या में भाजपा नेतागण महिला मोर्चा के कार्यकर्तागण,युवा मोर्चा कार्यकर्ता गण एवं गांव क्षेत्र से आए आम नागरिकगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU