Karwa Chauth 2023 Date : क्या अविवाहित लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत?….जानें मान्यता
Karwa Chauth 2023 Date : इस साल करवा चौथ व्रत 01 नवंबर को है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत खास माना जाता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं दिन भर कठिन उपवास रखती हैं और चांद के निकलने तक पानी की एक बूंद भी नहीं पीती हैं।
Assembly Elections 2023 : विधानसभा चुनाव 2023 मे प्रचार का मुख्य जरिया बना गरीबो को जारी राशन कार्ड
Karwa Chauth 2023 Date : दिनभर व्रत रहने के बाद रात में चंद्रमा देखने के बाद छलनी में पति का चेहरा देखकर ही सुहागिनें इस व्रत का पारण करती हैं। इस व्रत को पति के दीर्घायु और दांपत्य जीवन में खुशहाली प्रदान करने वाला माना गया है,
इसलिए शादीशुदा महिलाओं के द्वारा ही इस व्रत को रखने का विधान है। लेकिन कई जगहों पर कुंवारी लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं। ऐसे में कई बार लोगों के मन में यह प्रश्न आता है कि क्या अविवाहित लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत कर सकती हैं? चलिए जानते हैं इस सवाल का जवाब…
https://jandharaasian.com/chhattisgarh-election-2023-2/
क्या कुंवारी लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं
वैसे तो यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा करने का विधान है, लेकिन कुंवारी लड़कियां भी यह व्रत रख सकती हैं। ज्योतिष के अनुसार अविवाहित लड़कियां अपने मंगेतर या प्रेमी जिसे वो अपना जीवन साथी मान चुकी हों, उनके लिए करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं।
मान्यता है कि इससे उन्हें करवा माता का आशीष प्राप्त होता है। हालांकि कुंवारी लड़कियों के लिए करवा चौथ व्रत व पूजन के नियम अलग होते हैं। इसलिए यदि आप अविवाहित हैं और करवा चौथ का व्रत करना चाहती हैं, तो सबसे पहले इन नियमों के बारे में जान लें।
इन बातों का रखें ध्यान
अविवाहित लड़कियां इस दिन निर्जला व्रत करने के बजाए फलहार व्रत रख सकती हैं। ज्योतिष के अनुसार कुंवारी कन्याओं के लिए निर्जला व्रत रखने की कोई बाध्यता नहीं होती है, क्योंकि उन्हें सरगी आदि नहीं मिल पाती है।
करवा चौथ व्रत में भगवान शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और चंद्रमा का पूजन किया जाता है। लेकिन कुंवारी कन्याओं को करवा चौथ के व्रत में केवल मां करवा की कथा सुननी चाहिए व भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करना चाहिए।