karnataka election : कर्नाटक क्वाटर फायनल, मध्यप्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ सेमीफाइनल व 2024 में लोकसभा चुनाव होगा फायनल : शैलेष नितिन त्रिवेदी

karnataka election :

karnataka election बलौदाबाजार !   कर्नाटक चुनाव में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस जनो मे खुशी का माहौल है और चुनाव में बहुमत आने के बाद आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर पहुंचे और उनकी पूजा आराधना कर कर्नाटक चुनाव में विजय दिलाने के लिये धन्यवाद देते हुए आगे भी विजय पथ पर आगे बढ़ने आशिर्वाद मांगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में आज कांग्रेस जनो ने विजय जुलुस निकाला। चुनाव में जीत से प्रसन्न दिखाई दे रहे कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एवं वर्तमान में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा बजरंगबली के नाम पर लोगों को गुमराह करने का जो षड़यंत्र रचने रहे थे उसे बजरंगबली ने ही अपनी गदा के प्रहार बता दिया।

कर्नाटक चुनाव कांग्रेस के लिए क्वाटर फायनल था जो जीत गये अब मध्यप्रदेश राजस्थान व छत्तीसगढ़ में सेमीफाइनल होगा उसे भी जीतेंगे और 2024 मे फायनल लोकसभा मे होगा।

देश की जनता सब समझ रही है और दिखना प्रारंभ हो गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की जीत बताती हैकि कांग्रेस हमेशा से धर्मनिरपेक्ष रही है भाजपा हमेशा से धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम करते आ रही है बजरंगबली ने ही उन्हें बता दिया कि उनके नाम पर राजनीति करने वालों का हर्ष क्या होगा यह कर्नाटक चुनाव से सीख ले।

Karnataka की कमान कांग्रेस के हाथ, दक्षिण का एकमात्र राज्य भाजपा से खिसका

आने वाले समय में कांग्रेस पूरेदेश मे पूर्ण बहुमत से आयेगी। कांग्रेस के विजय जुलुस मे पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, मंडी अध्यक्ष तुलसी राम वर्मा, जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम गिरी गोस्वामी, गोपी साहू, मनीष चंद्राकर, राजा तिवारी सहित कांग्रेस जन बड़ी संख्या में शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU