छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा डंप किए गए हथियार, आईईडी और अन्य सामग्री बरामद हुई। इस कार्रवाई से नक्सलियों द्वारा भविष्य में की जा सकने वाली संभावित बड़ी घटनाओं को रोकने में मदद मिली है।

अभियान का विवरण
बस्तर रेंज में नक्सलियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। आईजी पी. सुन्दराज के निर्देशन और एसपी कांकेर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में पुलिस बल ने डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम के साथ सर्चिंग ऑपरेशन किया। 13 फरवरी को कांकेर–नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र, थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम बीनागुंडा के पास नक्सलियों के डंप से हथियार और विस्फोटक बरामद हुए।
जब्त सामग्री
- बीजीएल लांचर – 2
- 12 बोर – 2
- एयरगन – 1
- डायरेक्शन आईईडी – 3
- टिफिन आईईडी लगभग 5 किग्रा – 1
- बीजीएल बम – 30
- 12 बोर राउंड – 26
- बारूद (प्लास्टिक पैकेट में) लगभग 2 किग्रा
- मल्टीमीटर – 1
- पटाखा – 12 पैकेट
- बिजली वायर – 2 बंडल
- पोच – 2
- स्पिलंटर – 1 पैकेट
बरामद सामग्रियों को थाना छोटेबेठिया में सुरक्षित रखकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ा है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिली है।