कांकेर। कांकेर जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में सोमवार को घड़ी चौक कांकेर में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की।
महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अमेरिकी वित्तीय अपराधी जेफ्री एपस्टीन से कथित संबंधों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई खुलासे हुए हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने केंद्रीय मंत्री से स्पष्टीकरण देने और पद छोड़ने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि इस मामले में पारदर्शिता जरूरी है और यदि आरोपों में सत्यता है तो जवाबदेही तय होनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से हस्ताक्षर कर समर्थन देने की अपील की। महिला कांग्रेस ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम प्रेषित किया जाएगा।
हस्ताक्षर अभियान में विधायक भानुप्रतापपुर सावित्री मंडावी, नरेश ठाकुर, नितिन पोटाई, सुनील गोस्वामी, शहर अध्यक्ष यासीन करानी, सरजू सोरी, मनोज जैन, मतीन खान, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस गोमती सलाम, कार्यकारी जिला अध्यक्ष मिथलेश सोरी, शहर अध्यक्ष भारती सलाम, लीना जैन, माला तिवारी, मुकेश तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष खोमेन्द्र उइके, दीपक सोरी, चंद्रलोक ठाकुर, बबलू देवांगन, शिवांकित श्रीवास्तव, अजय भासवाणी, विनय ठाकुर, चमन साहू, पंचराम सलाम, किशन साहू, जीशान अली, प्रशांत जैन, हुस्ना खान, गुडू यादव, कमलेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।