(Kanker Braking) नक्सलियों ने जवान की गोली मारकर कर दी हत्या,देखिये Video

(Kanker Braking)

  (Kanker Braking) आर्मी जवान की नक्सलियों ने गोली मारकर की हत्या

 

जंगलों की खाक छान नक्सलियों से लोहा ले रहे जवान

 

(Kanker Braking) कांकेर !   कांकेर जिलें में नक्सलियों ने एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया है नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम उसेली के वार्षिक मेंलें में अज्ञात नक्सलियों ने जवान की गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार अज्ञात नक्सली सिविल ड्रेस में पहुंचे हुए थे।

(Kanker Braking) जानकारी के अनुसार आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम उसेली में वार्षिक मेंले का आयोजन शनिवार को किया गया था। जहां आस-पास के ग्रामीण इलाकों से काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे मेलें में शामिल होने के लिए आर्मी जवान जो कि असम में पदस्थ था वह भी पहुंचा था।

इसी बीच दो अज्ञात नक्सलियों ने आर्मी जवान मोती राम आंचला पिता बालसाय आंचला निवासी बड़ेतवरा पर गोली चला दी जिसमें आर्मी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। आर्मी जवान को तत्काल आमाबेड़ा स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि अज्ञात नक्सली सिविल ड्रेस में मेलें की भीड़ में पहुंचे हुए थे जो कि घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

(Kanker Braking) बस्तर आईजी सुन्दरराज पी ने बताया कि नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने वारदात को अंजाम दिया है। जवान की मौत हो गई है। मृतक आर्मी जवान मोती राम आंचला असम में पदस्थ था। जो एक सप्ताह पूर्व अपने गृह ग्राम बड़ेतेवरा छुट्टी में आया था।

(Kanker Braking)  बीतें वर्ष भी नक्सलियों ने आमाबेड़ा क्षेत्र में एक और वारदात को अंजाम दिया था। आमाबेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम गुमझीर में मुर्गा बाजार देखने गए नगर सेना के जवान संजय कुंजाम जो कि जिला मुख्यालय से लगे ग्राम व्यासकोंगेरा का निवासी था।

जिसकी ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने गोली और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। उस दौरान अतिसंवेदनशील क्षेत्र होने के कारण काफी देर तक जवान का शव मुर्गा बाजार स्थल पर पड़ा हुआ था। देखा जा रहा है कि आमाबेड़ा क्षेत्र में नक्सलियों की आमद बढ़ती जा रही है।

लगातार इस क्षेत्र में नक्सलियां गतिविधियां बढ़ी है। पुलिस नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कैम्प भी स्थापित कर रही है। जवान लगातार जंगलों की खाक छान नक्सलियों से लोहा ले रहे है। बावजूद इसके नक्सली अपनी मौजूदगी दर्ज कराने से पीछे हटते दिखाई नही दे रहे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU