आज कांग्रेस को फिर एक बड़ा झटका, 3 सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा का थामा दामन

जांजगीर चांपा : जिला मे आज कांग्रेस को फिर एक बड़ा झटका लगा है और कांग्रेस समर्थित 14 जनप्रतिनिधि सहित जोगी कांग्रेस के 3 सौ से अधिक कार्यकर्त्ताओ ने भाजपा का दामन थाम लिया है,जांजगीर चांपा लोक सभा के भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के नामांकन रैली मे पहुचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस बार प्रदेश की 11 सीट मे भाजपा को जीतने का आह्वान किया और कांग्रेस के बिखराव से कांग्रेस के अंत का होने की बात कहीं सभा को सबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस बार लोक सभा चुनाव मे छत्तीसगढ़ से 11 सीट को भाजपा को सौपने का मन बना लिया है,जनता ने देश हित और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस के किसी बहाकावे मे नहीं आने का विश्वास जताया, उन्होंने कहा आज आज बस्तर क्षेत्र मे मतदान हो रहा है और कार्यकर्ताओ से मिल रही रुझान से स्पष्ट हो रहा है कि मतदाता भाजपा के पक्ष मे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU