Surajpur कांग्रेस की महिला विरोधी चरित्र उजागर , महिलाओं के उत्पीड़न पर ख़ामोश क्यों है प्रियंका : नितिन नबीन,देखिये Video

Surajpur

हिंगोरा सिंह

 

Surajpur भाजपा प्रदेश प्रभारी ने उठाया सवाल


महिला उत्पीड़न के मामले में क्यों मौन रहती है प्रियंका


अपनी ही पार्टी के भीतर हो रहे महिलाओं उत्पीड़न पर प्रियंका का व्यवहार न्यायोचित नहीं।

 

Surajpur सूरजपुर। कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा द्वारा अपनी ही पार्टी के नेताओं के ऊपर लगाए गए उत्पीड़न के मामले पर अब भाजपा ने निशाना साधा है. बिहार सरकार में मंत्री तथा छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी, नितिन नबीन ने सूरजपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न पर प्रियंका गाँधी की ख़ामोशी सवाल पैदा करती है.

उन्होंने कहा उनकी अपनी ही पार्टी में महिलाओं के साथ कैसे अन्याय हो रहा है, यह सबके सामने है, इसके बाद भी वह चुप हैँ. इसी तरह कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार पर उनका दोहरा रवैया रहा है. इससे पहले भी छत्तीसगढ़ और अन्य जगह कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन तथा बैठकों में महिलाओं के साथ प्रताड़ना के मामले आए है. उन्होने कहा, क्या यही महिलाओं के लिए कांग्रेस का न्याय है.

 

नितिन नबीन ने कहा लोकसभा चुनाव में जनता और विशेष रूप से मातृशक्ति कांग्रेस को कड़ा सबक सिखाएगी. पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री नबीन ने कहा की कांग्रेस और उसके नेताओं ने हमेशा सनातन का अपमान किया. यह कभी राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैँ तो कभी रावण का गुणगान करते हैँ.

 

 

ऐसा मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए किया जाता है.उन्होंने कहा तेलंगाना में मुस्लिम आरक्षण के लिए दलित और ओबीसी आरक्षण को कांग्रेस खत्म करने का काम कर रही है. संविधान और आरक्षण को कांग्रेस खत्म करना चाहती है. भाजपा भारतीय संस्कृति पर होने वाले हर आघात का प्रतिकार करेगी.

 

कांग्रेस की नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर राधिका खेड़ा रायपुर कांग्रेस मुख्यालय में अपमान पर फूट-फूटकर रो रही हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र पर लोग सवाल उठा रहे हैं। लेकिन हमेशा की तरह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चुप्पी साध रखी है। भूपेश के कुशासन के दौरान महिलाओं के साथ अत्याचार पर भी प्रियंका गांधी मौन रहीं थी।

 

Bemetra Latest News नरेन्द्र मोदी के हाथ में ही देश सुरक्षित – राजेन्द्र शर्मा

 

अब अपनी ही पार्टी में एक महिला के साथ बदसलूकी पर उनकी चुप्पी बता रही है कि महिलाओं का शोषण और अपमान कांग्रेस की परंपरा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नबीन जी ने सवाल करते हुए कहा की प्रियंका गांधी महिला उत्पीड़न के मामले में क्यों मौन रहती है , जब उनके पार्टी के भीतर में ही इस तरह की घटनायें लगातार बढ़ रही हैं।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU