Kabirdham latest news तेंदूपत्ता संग्रहको की उपेक्षा का सरकार पर लगाया आरोप, जनचौपल लगा कर आवाज की बुलंद, देखिये VIdeo

Kabirdham latest news

Kabirdham latest news भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, और भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम पहुंचे कबीरधाम जिले के दूरस्थ आदिवासी ग्राम बैरख, तेंदूपत्ता चौपाल में हुए शामिल

Kabirdham latest news  कबीरधाम !  चुनावी वर्ष में भाजपा राज्य सरकार को घेरने का कोई मुद्दा नहीं छोड़ रही है। लगातार नए मुद्दे तलाशे जा रहे हैं, इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और अनुसूचित जनजाति मोर्चा,व जिला भाजपा कवर्धा द्वारा तेंदूपत्ता हितग्राहियों के मांग को लेकर कबीरधाम जिले के सुदूर आदिवासी वनांचल ग्राम बैरख अन्तर्गत फड़ खरीदी केन्द्र (तेंदूपत्ता फड़) में आदिवासी हितग्राहियों के बीच जनचौपल लगा कर उनकी आवाज बुलंद की।

उक्त कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम एवम अन्य पदाधिकारियों ने भूपेश सरकार पर जम कर हल्ला बोला।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने वर्तमान भूपेश सरकार पर तेंदूपत्ता संग्राहक को की उपेक्षा करने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहक से किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है भूपेश सरकार, फड़ मुंशी,प्रबंधक एवम हितग्राहियों की समस्या को लेकर सरकार के सामने कई मांगे रखी।

उन्होंने आरोप लगाया कि तेंदूपत्ता संग्राहक आदिवासियोंको बोनस बीमा बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा , अनेक प्रकार की उपयोगी सामान जो पूर्व सरकार उन्हें देती रही उसे भी बंद कर दिया गया है, फड़ मुंशी और प्रबंधकों से किए गए वादों को भी पूरा नहीं किया,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि लाभांश बिक्री के आधार तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस दिया जाता है मगर उन्हें यह नहीं मिल रहा है।

Ambikapur : भीषण अग्नि के चपेट ट्रक हुआ पूरी तरह ख़ाक, देखिये VIdeo

तेंदूपत्ता खरीदी की समयसीमा को भी सीमित कर दिया गया है। संग्राहकों के बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं दी जा रही है। इसके अलावा वनवासियों को चरण पादुका और साड़ी योजना से वंचित कर दिया गया है।

बाइट/ अरुण साव, अध्यक्ष प्रदेश भाजपा( छ. ग.)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU