संघ के विस्तार करने एवं मजबूत बनाने की गई आवश्यक चर्चा
3 नए पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता
दिलीप गुप्ता
सरायपाली – पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ जिला ईकाई महासमुंद की एक बैठक सरायपाली के नवीन विश्राम गृह आयोजित की गई । इस बैठक में महासमुंद जिला के साथ ही सारंगढ़ जिले के भी पत्रकार साथी उपस्थित थे । बैठक में आगामी प्रदेश स्तरीय पत्रकार व सम्मान आयोजन सारंगढ़ में आयोजित किए जाने पर भी विचार किया गया । इस बैठक में 3 नए पत्रकार सदस्यों को सदस्य भी प्रदान कर उनका स्वागत किया गया । इस बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान भी विशेष रूप से उपस्थित थे ।
संघ की इस बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता के मुख्य आतिथ्य एवं सेवक दास दीवान प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
बैठक में पत्रकार साथियों के हित संवर्धन, सुरक्षा एवं संघ के विस्तार व मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आगामी 29 अप्रैल को चौथे स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाये जाने का निर्णय भी लिया गया। स्थापना दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित किये जाने हेतु उपस्थित पत्रकार साथियों ने अपनी सहमति प्रदान की।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता ने कहा कि पत्रकारिता के पहले के दौर व अभी के दौर में काफी फ़र्क आ गया है। पत्रकारिता का स्तर काफी गिर चुका है। उपस्थित पत्रकारों से अपील करते हुवे कहा गया कि निष्पक्ष रूप से पत्रकारिता को करें और प्रमाणिकता के साथ खबर को चलायेंगे तो किसी को भी कुछ पूछने की आवश्यकता नहीं है।हमारा काम है सच को आईने की तरह दिखाना। पत्रकारिता के इस सफर में बहुत सी मुश्किलें आयेंगी इससे घबराना नहीं है।हमे सच को आईने की तरह दिखाते हुए निरंतर आगे बढ़ना है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान कर्मठ एवं जुझारू व्यक्ति है निश्चित रूप से पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ में अव्वल की श्रेणी में रहेगा।एक अच्छी सोच के साथ आगे बढ़िये हम आप लोगों साथ हैं।
प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान ने संघ के उद्देश्य, नीति सिध्दांतों को विस्तार से जानकारी दी। पत्रकार साथियों के हित संवर्धन, सुरक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में लगातार काम कर रहे हैं। प्रत्येक जिले में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। एक परिवार की भांति संघ को आप सभी के सहयोग से चला रहे हैं। ” एक सबके लिए, सब एक के लिए” इन्ही सिध्दांतों से पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ चल रहा है। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने को लेकर शासन से मांग किये जाने पर भी गहन चर्चा की गई। बैठक का संचालन अभय धृतलहरे जिला महासचिव ने कुशलता पूर्वक करते हुए पत्रकार साथियों के एक जुटता पर जोर दिया।एक रहेंगे नेक रहेंगे, कोई भी संघ या संगठन हो एकता में ही बल होता है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है संघे शक्ति युगे युगे,इसी को चरितार्थ करते हुए कार्य करना है तो अवश्य संघ मजबूत होगा। उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने अपने अपने विचारों को साझा किया। मनोज गिरी गोस्वामी को जिला संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। दीपक पटेल, सुनील कुमार, जगदीश,भरत ने संघ की सदस्यता ग्रहण की।बैठक के पश्चात् वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती मीना गुप्ता के निधन पर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से राजूकीर्ति चौहान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रकाश पटेल संभागीय उपाध्यक्ष,इस्माइल खान जिलाध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़, सुनील बरेठ कार्यकारी जिलाध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़,गेंददास मानिकपुरी जिलाध्यक्ष महासमुंद, देवराज साहू जिला सचिव, देशराज दास जिला संगठन सचिव,जिला उपाध्यक्ष द्वय गेवेन्द्र काले , इब्राहिम कादरी,सोहेल अकरम ब्लॉक अध्यक्ष महासमुंद,कुंजराम रात्रे, मनोज गिरी गोस्वामी,जीवन ध्रुव, फिरोज खान, गोवर्धन नंदे, दीपक जगत,जीत यादव, अशोक प्रधान, हेमंत ताण्डी,अनिल यादव, अशोक मनहर सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।