कांकेर। जिले में नए पुलिस कप्तान के कार्यभार संभालने के बाद विभागीय स्तर पर बदलाव जारी हैं। लंबे समय से चली आ रही शिकायतों के बाद कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अजाक थाना प्रभारी जितेंद्र साहू को कोतवाली थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह बदलाव पुलिस विभाग में सुधार तथा कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में देखा जा रहा है।