Jiomart : जियोमार्ट ने भारतीय क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

Jiomart :

Jiomart : जियोमार्ट ने भारतीय क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

Jiomart : नयी दिल्ली !   रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट ने भारतीय क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

जियोमार्ट ने इसके साथ ही आठ अक्टूबर से शुरु होने वाले फेस्टिव कैंपेन सेल का नाम बदल कर ‘जियो उत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया’ कर दिया है।

आज यहां इस अवसर पर धोनी ने कहा, “भारत अपनी जीवंत संस्कृति, लोगों और त्योहारों के लिए जाना जाता है, जियोमार्ट का ‘जियो उत्सव कैंपेन’ भारत और उसके लोगों के उत्सव का एक प्रतीक है। मैं जियोमार्ट के साथ जुड़ने और लाखों भारतीयों की खरीदारी यात्रा का हिस्सा बनने पर बेहद उत्साहित हूं।“

Jiomart : धोनी का ब्रांड एंबेसडर के तौर पर स्वागत करते हुए जियोमार्ट के सीईओ, संदीप वरागंती ने कहा, “ब्रांड एंबेसडर के रूप में एमएस धोनी एकदम सटीक पसंद हैं, उनका व्यक्तित्व जियोमार्ट की तरह ही विश्वसनीय है। धोनी ने देश को जश्न मनाने के कई मौके दिए हैं, और अब ग्राहकों को जियोमार्ट पर जश्न मनाने का एक और मौका मिल रहा है और ‘शॉपिंग’ इस जश्न का एक अभिन्न अंग है।“

Prayagraj : कौवे के बिना अधूरा होता है श्राद्ध: पालीवाल

सीईओ वरागंती ने धोनी को बिहार की कारीगर अंबिका देवी द्वारा बनाई गई एक मधुबनी पेंटिंग भेंट की। ब्रांड एंबेसडर के तौर पर धोनी 45 सेकेंड की फिल्म में नजर आएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU