जनकपुरी बाइक एक्सीडेंट: कर्मचारी ने फोन कर बुलाया, फिर भी घायल को बचाने के बजाय घर लौट गया मालिक

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी इलाके में हुए बाइक हादसे के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि घटना के समय आरोपित को दुर्घटना की पूरी जानकारी थी। उसे सिक्योरिटी गार्ड ने फोन कर हादसे की सूचना दी थी, लेकिन उसने घायल युवक की मदद करने की बजाय घटना और सबूतों को अनदेखा करना बेहतर समझा।

संयुक्त पुलिस आयुक्त जतिन नरवाल ने बताया कि जब कमल बाइक सहित गड्ढे में गिरा, तो वहां से गुजर रहे एक परिवार ने उसे गिरते हुए देखा। परिवार ने तुरंत पास के टेंट में रह रहे कर्मचारी को इसकी सूचना दी, जिन्होंने अपने मालिक राजेश प्रजापति को फोन करके घटनास्थल पर बुलाया। बावजूद इसके, सब-कॉन्ट्रैक्टर ने घायल युवक की मदद करने के बजाय घर लौटने का फैसला किया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *