Jamshedpur News : 2 साल के बच्चे के पित्त की थैली से निकले पत्थर के 350 टुकड़े…मामला जानने पढ़िये पूरी खबर
Jamshedpur News :जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 2 वर्षीय बच्चे के पित्त की थैली से 350 से अधिक पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़े निकले।
Also read :Raw cheese आइये जानते हैं कच्चे पनीर के फायदे
Jamshedpur News :डाॅक्टर द्वारा ऑपरेशन के जरिए से पत्थर निकाले गए। वहीं, ऑपरेशन के बाद मासूम बिल्कुल स्वस्थ है। बच्चे के पेट में रहता था दर्द मामला जिले के चाकुलिया क्षेत्र के कांटाबनी गांव का है।
यहां के रहने वाले सुंदर मोहन महतो के 2 वर्षीय बेटे जयराम महतो के पित्त की थैली से 350 से अधिक पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़े निकले हैं। डॉ. नागेंद्र सिंह ने बच्चे का ऑपरेशन कर यह पत्थर के टुकड़े निकाले हैं।
इस मामले में बच्चे के पिता ने बताया कि उनके बेटे को पेट में दर्द हो रहा था, जिसके बाद बेटे को डॉ. नागेंद्र के यहां लाया गया। बच्चे का अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें पथरी की बात सामने आई।
उन्होंने बताया कि इतने कम उम्र में पथरी का केस देख डॉक्टर भी हैरान हो गए। दोबारा अल्ट्रासाउंड कराया गया तो फिर पहले जैसा ही रिपोर्ट आया।
तब उसकी सर्जरी करने का निर्णय लिया गया, लेकिन कम उम्र के कारण दूरबीन से सर्जरी मुश्किल थी। डाॅक्टर ने पहली बार की कम उम्र के मरीज की सर्जरी इस मामले में डॉ.
नागेंद्र ने कहा कि 32 साल से प्रैक्टिस कर रहा हूं और कई सर्जरी की है, लेकिन इतने कम उम्र के मरीज की पहली बार सर्जरी की है।
उन्होंने बताया कि पित्त की थैली से निकले 2 पत्थर चने का आकार और बाकी सरसों के आकार के थे। ऑपरेशन के बाद मरीज बिल्कुल स्वस्थ है और उसे पेट दर्द से भी राहत मिली है।