Jaijaipur Assembly : प्रबल दावेदारों में सबसे आगे भाजपा का जैजैपुर से दमदार चेहरा कृष्णकांत चंद्रा

Jaijaipur Assembly :

Jaijaipur Assembly : जैजैपुर से दमदार चेहरा कृष्णकांत को मिल सकती है भाजपा की टिकट

सरल स्वभावी, मिलनसार, साफ सुथरी छवि  के नेता के रूप जाने जाते है कृष्णकांत चंद्रा

Jaijaipur Assembly :  सक्ती जैजैपुर । भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार  जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से एक दमदार नेता को चुनाव मैदान में उतारे जाने की प्रबल संभावना आ रही है। विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा द्वारा कृष्णकांत चंद्रा को जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया जा सकता है, जिससे जैजैपुर विधानसभा क्षेत्रवासियों व सक्ति जिले से लेकर जांजगीर चांपा जिले तक के भाजपा कार्यकर्ता में काफी उत्साह व्याप्त है।

आपको बता दें कि कृष्णकांत चंद्रा एक दमदार, वरिष्ठ, अति अनुभवी, सरल स्वभावी, मिलनसार, साफ सुथरी छवि  के नेता के रूप जाने जाते है। कृष्णकांत चंद्रा भारतीय जनता पार्टी के दो बार के जिला अध्यक्ष रहे हैं ।

इसके पूर्व भी भाजपा के बड़े बड़े पदों पर काम कर चुके हैं । एक अनुभवी नेता और साफ सुथरी छवि के नेता के तौर पर उनकी एक विशिष्ट पहचान है। जांजगीर चांपा जिला एवं नया जिला शक्ति में भाजपा को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

Jaijaipur Assembly : कृष्णकांत चंद्रा सन 2003 में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वे राजनीति में आने के पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्रकार रहे और राजनीति में आने के बाद चंद्रा समाज के दो बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे।  कृष्णकांत चंद्रा भाजपा के दिग्गज नेता स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल के सहयोगी रह चुके हैं।

वे ठोस राजनीतिक निर्णय लेने और निर्णय पर अडिग रहने के नाम से जाने जाते हैं। हर दृष्टि से मजबूत एवं एक अनुभवी नेता को भाजपा इस बार जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में उतारेगी। श्री चंद्रा को बहुत लंबा इंतजार करने के बाद भाजपा से टिकट मिलने की प्रबल संभावना है।

उन्हें 20 साल के लंबे अंतराल के बाद इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कृष्णकांत चंद्रा को प्रत्याशी बनाए जाने पर  जैजैपुर विधानसभा व सक्ति जिले से जांजगीर चांपा जिले तक के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह देखा जा रहा है।

Congress Government : कांग्रेस सरकार को कब सुनाई देगी छत्तीसगढ़ की बहन- बेटियों की चीख : पूर्व विधायक

जैजैपुर विधानसभा में चंद्रा समाज की बहुलता है। ऐसे स्तिथि में कृष्णकांत चंद्रा को टिकट मिलने पर इस बार निश्चित तौर पर जैजैपुर विधानसभा में भाजपा का कमल खिलाना स्वाभाविक प्रतीत हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU