Jagdalpur News सवा दो लाख दीयों की रोशनी से जगमगाया दलपत सागर

Jagdalpur News

Jagdalpur News दलपत सागर के स्वर्णिम इतिहास के गवाह बने जगदलपुरवासी

Jagdalpur News जगदलपुर। शनिवार की शाम जगदलपुर का दलपत सागर लगभग सवा दो लाख दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन की पहल पर नगर वासियों, जनप्रतिनिधियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से दलपत सागर के संरक्षण के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के लिए लोगों से दान में दीपक, तेल और बातियाँ ली गई थीं।

Jagdalpur News स्वच्छ जगदलपुर के संकल्प पर दीपोत्सव के इस कार्यक्रम को लेकर शहर के सभी वर्गों में गजब का उत्साह देखने को मिला और पूरे दलपत सागर के आसपास मेले से माहौल बन गया। बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी जाति-सम्प्रदाय और आय वर्ग के लोगों की सहभागिता से यहां का उत्साह और भी अधिक बढ़ गया, वहीं रानी घाट में पूजा अर्चना के बाद एक साथ सवा दो लाख दीयों की रोशनी में दलपत सागर की सुंदरता भी कई गुना बढ़ गई।

Jagdalpur News इस दौरान दलपत सागर के किनारों के साथ ही दलपत सागर की पानी मे छोड़े गए दोनों में जलते दीपक और आसमान में छोड़े गए गुब्बारों में दियों की रोशनी जल-थल और नभ को रोशनी से भर दिया। दलपत सागर के आसपास दीप उत्सव पर जमकर आतिशबाजी भी की गई, जिससे पूरा माहौल उल्लासमय हो गया ।

Jagdalpur News दीपोत्सव के कार्यक्रम में संसदीय सचिव रेखचंद जैन, पद्मश्री धर्मपाल सैनी, महापौर  सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष  कविता साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, नगर निगम आयुक्त दिनेश कुमार नाग सहित जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना कर दीपोत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि यह दलपत सागर अपने अस्तित्व को खोता जा रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दलपत सागर को पुनर्जीवन देने का कार्य किया।

जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण कार्य को किया। महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि आज यहां सवा दो लाख दीए जलाए जा रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए युवोदय के स्वयंसेवक, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य सहित विभिन्न संगठनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर निगम की अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, पद्मश्री धर्मपाल सैनी, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, स्थानीय पार्षद योगेन्द्र पांडे ने भी संबोधित किया।

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने भी देखी तैयारी

दलपत सागर में आयोजित तैयारी का अवलोकन प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने भी किया। इस अवसर पर उनके साथ सांसद दीपक बैज भी उपस्थित थे। उन्होंने इस आयोजन को बस्तरवासियों के जल और प्रकृति के प्रति प्रेम और आस्था का अनुपम उदाहरण बताते हुए इसकी प्रशंसा की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU