Jagdalpur Big News : नगर निगम सरकार के उत्कृष्ट कामकाज ने भाजपा नेताओं की उड़ा रखी है नींद

 Jagdalpur Big News :

Jagdalpur Big News बेहतर कार्य कर रही है नगर सरकार: गैदू

 

भाजपा के लोग अपना रहे हैं फिजूल का हथकंडा

 

भूपेश बघेल के उत्कृष्ट परफॉरमेंस से विचलित हो उठे हैं भाजपा के सारे नेता : गैदू

Jagdalpur Big News जगदलपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकित सिंह गैदू ने भाजपा पार्षद दल द्वारा जगदलपुर नगर पालिक निगम की महापौर के खिलाफ दिए गए अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन को भाजपा की बौखलाहट का नतीजा करार दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य की भूपेश बघेल सरकार और जगदलपुर की कांग्रेस शासित नगर निगम सरकार के उत्कृष्ट कामकाज ने भाजपा नेताओं की नींद उड़ा रखी है।

Jagdalpur Big News इसीलिए वे अविश्वास प्रस्ताव लाकर अपनी खीझ उतारने का असफल प्रयास कर रहे हैं। एक बयान में इंद्रवती विकास प्राधिकरण के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मलकित सिंह गैदू ने कहा है कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के नेता कभी धर्म का कार्ड खेलने लगते हैं, तो कभी बेसिर पैर की बातें उठाने लगते हैं।

राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने अपनी पहली ही पारी में बेहतरीन परफॉरमेंस दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया है।संख्या बल में भाजपा के सदस्यों की विधानसभा में न के बराबर है, इसलिए भाजपा चाहकर भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बाल तक बांका नहीं कर पा रहे हैं।

Jagdalpur Big News विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाकर भाजपाई अपनी औकात देख चुके हैं। थक हार कर वे ईडी, सीबीआई, आईटी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा लेकर प्रदेश की लोकप्रिय कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास करते आ रहे हैं।

गैदू ने कहा है कि ठीक इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल आदि के मार्गदर्शन में महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू एवं सारे एमआईसी सदस्य शहर के विकास के लिए जी जान लगाकर काम कर रहे हैं। भाजपा पार्षद दल के नेता, भाजपा पार्षदों और भाजपा के नेताओं को शहर का विकास पच नहीं रहा है।

वे बेसिर पैर के आरोप लगाकर नगर निगम सरकार को अस्थिर करने की कुचेष्टा पर आमादा हो गए हैं। मलकित सिंह गैदू ने कहा है कि भाजपा के लोग चाहे जितना भी सिर पीट लें, जहां चाहें जाकर नाक रगड़ लें, वे निगम सरकार का एक पत्ता भी नहीं हिला पाएंगे।

Ambikapur news update : 108 सेवाएं की लापरवाही : संचालक को ही आपातकाल में 108 की सुविधा का लाभ नहीं मिल सका, देखिये VIDEO

 

गैदू ने कहा है कि भाजपा के लोग अच्छे से जानते हैं कि नगर निगम में कांग्रेस के 29 और भाजपा के सिर्फ 19 पार्षद हैं। ऐसे में उनका अविश्वास प्रस्ताव मुंह के बल गिर जाएगा, बावजूद वे अविश्वास प्रस्ताव लाने की नौटंकी कर जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्शाने के लिए यह हथकंडा अपना रहे हैं। मलकित सिंह ने कहा है कि शहर की जनता अच्छे से जान चुकी है कि कांग्रेस ही उसका भला कर सकती है। भाजपा सिर्फ नौटंकी करने में माहिर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU