Jagdalpur मन की बात के 100 वें एपिसोड के लिए भाजपा की विशेष तैयारी
Jagdalpur जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर द्वारा समस्त मंडलों में बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 99 वॉ एपिसोड सुना गया, 30 अप्रैल 2023 को 100 वॉ मन की बात कार्यक्रम पर विशेष तैयारियां भाजपा कर रही है।
99 वॉ मन की बात कार्यक्रम में भाजपा के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समस्त लोगों ने अपनी उपस्थिति देकर मन की बात सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंगदान करने वाले ईश्वर समान होते हैं, 08 वर्ष में अंगदान करने वाले 03 गुना बड़े हैं। मेडिकल साइंस की बदौलत अंगदान करने से किसी को जीवन देने का एक बहुत बड़ा माध्यम बन गया है। एक व्यक्ति जब अंगदान करता है तो उससे 08 से 10 लोगों को नई जिंदगी मिलती है।
इसे भी पढ़े :-Bhilai latest update स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए समाप्त कर रहे जीवीपी पांइट
भारत के सामर्थ में नारी शक्ति की बड़ी भूमिका रही है, अभी नवरात्रि का पर्व चल रहा है, नारी शक्ति की उपासना का समय है।