क्या यही सुशासन की सरकार है- चन्द्रमौली मिश्रा

भानुप्रतापपुर। दुर्गकोदल।प्रदेश में देखने में आ रहा है कई जगह अफीम की अवैध खेती हो रही है। जो किं गंभीर विषय है। एक तो प्रदेश ऐसे ही सुखा नशा से बुरी तरह प्रभावित है ।छोटे-छोटे बच्चे सुखा नशा करके विभिन्न अपराध कर रहे हैं। प्रदेश में प्रतिदिन बलात्कार हो रहे हैं वह सब सुखा नशे का प्रभाव है। पहले यह सुखा नशा राजस्थान एवं अन्य देश, प्रदेश से आने के कारण बड़े मुश्किल से युवाओं को मिल पाता था। जिससे इस पर थोड़ा लगाम भी था ,अब यह सुखा नशा प्रदेश सरकार के नेताओं के संरक्षण में यही पैदा चालू होना हो गया है। जिसके कारण अपराधी और अपराध और ज्यादा मात्रा में बढ़ रहे हैं। अभी वर्तमान में यह देखने मेंआया है कि दुर्ग जिला के एक भाजपा नेता द्वारा अपने खेत में अफीम लगाकर उसकी खेती कर रहा है। यह बहुत ही तेज सुख नशा होता है। अब ऐसा लगने लगा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार को प्रदेश की आम जनता कोई मतलब नहीं है उसे पैसा कमाने से मतलब है चाहे वह पैसा नैतिक रूप से या अनैतिक से आए। शिवसेना प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रश्न करती है क्या यही सुशासन की सरकार है। जिसमें प्रदेश के छोटे छोटे बच्चों को भी सुखा नशा आसानी से मिल पा रहा है ।और वह सुखा नशा करके अपने भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *