रमेश गुप्ता भिलाई । ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जामुल पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैचों पर सट्टा संचालित करने वाले तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार, स्कूटी और मोबाइल फोन सहित करीब ₹4.06 लाख की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ग्राम खेदामारा स्थित नहर किनारे मैदान में दबिश दी गई, जहां आरोपी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म “BET BHAI 9” के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा लगा रहे थे। मौके पर ही तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार स्थान बदलते थे और क्रेटा कार एवं स्कूटी का उपयोग कर घूम-घूमकर सट्टा संचालित करते थे। जब्त मोबाइल फोन की जांच में करीब ₹2.5 लाख से 3 लाख रुपए तक के ऑनलाइन लेनदेन के प्रमाण मिले हैं।
पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 220/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धाराओं 5, 6 और 7 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में
डिकेश्वर सिन्हा उर्फ राजा (28), निवासी मठपारा, जामुल
कुलेश्वर पटेल (28), निवासी खेदामारा, जामुल
दीपेश कुमार लहरी उर्फ सन्नी (23), निवासी गणेश नगर, जामुल निवासी शामिल है l
पुलिस ने उनके पास से
03 मोबाइल फोन (iPhone 14 Pro Max सहित)
01 क्रेटा कार (CG07BF5311)
01 स्कूटी मेस्ट्रो (CG07CG7551)
कुल कीमत: लगभग ₹4,06,000 का समान जप्त किया है l
IPL सट्टेबाजी का भंडाफोड़: 3 आरोपी गिरफ्तार, कार-स्कूटी व मोबाइल जब्त

06
Apr