चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। टीम ने मात्र 38 रन के स्कोर पर अपने चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं, जिससे टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ गई हैं। सलामी बल्लेबाज और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के जल्दी आउट होने के बाद मध्यक्रम भी दबाव नहीं झेल सका।
मैच के शुरुआती स्पैल में जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ को मात्र 6 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजकर चेन्नई को बड़ा झटका दिया। इसके तुरंत बाद टीम ने अपना तीसरा विकेट आयुष म्हात्रे के रूप में खोया, जो बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए। रही-सही कसर मैट शॉर्ट के विकेट ने पूरी कर दी, जो 7 गेंदों पर केवल 2 रन बनाकर आउट हुए।
चेन्नई की ओर से सरफराज खान ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में मैदान पर प्रवेश किया है। उन्होंने आते ही कुछ आक्रामक शॉट खेलकर पारी को गति देने का प्रयास किया है। 4 ओवर के खेल की समाप्ति तक चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 3 विकेट पर 30 रन था, लेकिन उसके बाद चौथे विकेट के पतन ने टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है। फिलहाल चेन्नई को मैच में बने रहने के लिए एक बड़ी और ठोस साझेदारी की सख्त आवश्यकता है।
