India VS Sri Lanka ICC WORLD CUP 2023 : श्रेयस की तूफ़ानी पारी, गिल और कोहली का ‘विराट’ शो,भारत ने श्रीलंका को दिया 358 का लक्ष्य

India VS Sri Lanka ICC WORLD CUP 2023 :

India VS Sri Lanka ICC WORLD CUP 2023 : गिल और कोहली का ‘विराट’ शो,भारत ने श्रीलंका को दिया 358 का लक्ष्य

 

India VS Sri Lanka ICC WORLD CUP 2023 :  मुबंई  !  शुभमन गिल (92) और विराट कोहली (88) के बीच 189 रन की साझीदारी के बाद श्रेयस अय्यर (82) की आतिशी पारी की मदद से भारत ने विश्व कप मुकाबले में गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ आठ विकेट पर 357 रन का स्कोर खड़ा किया।


India VS Sri Lanka ICC WORLD CUP 2023 :  कप्तान रोहित शर्मा (4) का बल्ला अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर आज खामोश रहा। वह पारी की दूसरी गेंद पर ही मदुशंका काे अपना विकेट थमा बैठे। बाद में गिल और कोहली ने श्रीलंका के गेंदबाजों की धुनायी करते हुये तेजी से स्कोरबोर्ड को चलाया मगर गिल नर्वस नाइंटी का शिकार बने। उनकी एक और बेहतरीन पारी का अंत मदुशंका की एक शानदार गेंद पर हुआ जब वह आउट कटर गेंद को खेलने के प्रयास में विकेट के पीछे लपके गये। गिल ने अपनी 92 गेंद की पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाये।


India VS Sri Lanka ICC WORLD CUP 2023 :  गिल का विकेट गिरने से खचाखच भरे स्टेडियम पर मौजूद दर्शकों की मायूसी अभी दूर भी नहीं हुयी थी कि मदुशंका ने कोहली के रूप में एक और बड़ा विकेट झटक कर दर्शक दीर्घा के सन्नाटे को और लंबा कर दिया। विश्व कप में यह दूसरी बार है जब कोहली 80 का आंकड़ा पार करने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे हैं। महान सचिन तेंदुलकर के 49 एक दिवसीय शतकों की बराबरी करने के लिये उनका इंतजार फिलहाल बढ़ गया है। श्रेयस अय्यर ने हालांकि धुआंधार बल्लेबाजी करते हुये श्रीलंका के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। उन्होने मात्र 56 गेंदों की पारी के दौरान दो चौके और छह छक्के लगाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

BJP CONGRESS POLITICS : भाजपा को बड़ा झटका, छपोरा के राजू साहू द्वारा सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस में हुए शामिल, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
मुबंइया बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव का शो भी आज फ्लाप रहा। वे अपने प्रशंसकों के सामने दो चौके ही लगा सके और 12 रन बना कर पवेलियन लौट गये। रविन्द्र जडेजा (35) ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरने का प्रयास किया और रन चुराने के चक्कर में वह अपना विकेट गंवा बैठे।
श्रीलंका के मदुशंका (80 रन पर पांच विकेट) लेकर सबसे असरदार गेंदबाज रहे। दुष्मांता चमीरा ने केएल राहुल का विकेट झटका। जडेजा के अलावा शमी भी रन आउट करार दिये गये।

आईसीसी विश्वकप 2023 के 33वें मुकाबले का स्कोर बोर्ड इस प्रकार है:-

भारत बल्लेबाजी…

खिलाड़ी ………………………………………………………रन
रोहित शर्मा बोल्ड मदुशंका………………………………….04
शुभमन गिल कैच मेंडिस बोल्ड मदुशंका…………………..92
विराट कोहली कैच निसंका बोल्ड मदुशंका………………..88
श्रेयस अय्यर कैच तीक्ष्णा बोल्ड मदुशंका…………………..82
के एल राहुल कैच हेमंता बोल्ड चमीरा……………………..21
सूर्यकुमार यादव कैच मेंडिस बोल्ड मदुशंका……………….12
रवींद्र जाडेजा रन आउट सदीरा/मेंडिस…………………….24
मोहम्मद शमी रन आउट मेंडिस…………………………….02
जसप्रीत बुमराह……………………………………………….01
अतिरिक्त……………………………………………………..20

कुल 50 ओवर में आठ विकेट पर 357 रन

विकेट पतन: 1-4 , 2-193, 3-196, 4-256, 5-276, 6-333, 7-355, 8-357

श्रीलंका गेंदबाजी…

खिलाड़ी………..ओवर….मेडन…रन…विकेट
दिलशान मदुशंका……10……..0…..80….5
दुश्मांता चमीरा………10……..2……71….1
कसुन रजिथा………09……..0……65…0
एंजेलो मैथ्यूज…………03……..0……11….0
महीश तीक्ष्णा…………10………0……67…0
दुशान हेमंता…………08………0……52…0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU