India couple travel अनेकता में एकता और अखंडता ही भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य : छन्नी साहू

India couple travel

India couple travel एकता और अखंडता ही भारत जोड़ो यात्रा

India couple travel  राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा जारी है। कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधि और आम नागरिक इसमें शामिल होकर नई चेतना की अलग जगा रहे है। सोमवार को खुज्जी विधानसभा के अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम जोरातराई से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई। यहां से यह यात्रा जादूटोला होते हुए बिटाल पहुंची। इन ग्रामों में आयोजित कार्यक्रम में विधायक छन्नी साहू भी शामिल हुईं।

India couple travel सोमवार की सुबह 11 बजे भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत ग्राम जोरातराई से हुई। इससे पूर्व यहां आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने कांग्रेस पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा ही देश को विपरित परिस्थितियों से उबारा है।

India couple travel हमारे नेताओं ने अपना सर्वस्व देश के लिए न्यौछावर कर दिया। स्वयं का बलिदान भी दिया।
ग्राम जोरातराई से शुरु हुई यह पदयात्रा ग्राम जादूटोला और बिटाल पहुंची। यहां कांग्रेस समर्थकों व ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। विधायक को पुष्प-गुच्छ भेंट कर ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात कर चर्चा की। पदयात्रा विभिन्नों गांवों से होकर भी गुजरी।यहां रास्ते पर ग्रामीणों का जमघट था।

India couple travel ग्रामीणों को संबोधित कर उन्होंने कहा कि, बीते 7-8 वर्षों में देश असहिष्णुता का वातावरण तैयार हुआ है। इससे बाहर निकलने की नितांत आवश्यकता है। भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य यही है कि अनेकता में एकता और अखंडता की हमारी धरोहर और संस्कृति दोबारा पूरी ताकत से साथ आकर इस असहिष्णु वातावरण को खत्म किया जाए। देश को इस प्रपंच में झोंक देने वाली विचाधारा का अस्तित्व मिटना आवश्यक है।

विधायक छन्नी साहू ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और जनहितैषी निर्णयों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों और मार्गदर्शन ने छत्तीसगढ़ के विकास में बड़ी भूमिका निभाई है। जनहितैषी योजनाओं के लागू होने से ग्रामीण परिवेश में आर्थिक सुदृढ़ता आई है जो कि उल्लेखनीय है।

इस दौरान पूर्व विधायक भोलाराम साहू, अंबागढ़ चौकी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, रामकिशन खण्डेलवाल, सेक्टर प्रभारी बसंत मांडवी, रमेश त्रिपाठी, लालचंद साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, उदेराम साहू, देवनारायण नेताम, भईय्या राम, उदय प्रकाश यादव, मनोहर लाउत्रे, रामदास, जनपद सदस्य श्रीमती शेश्वरी धुर्वे, बिटाल सरपंच श्रीमती रेशमा परतेती, जसवंत साहू, कृपाशंकर नसीने, गोपाल पाल, ढाढूटोला सरपंच विरेंद्र कोवाची, सरपंच श्रीमती सुकवारो नेताम, जोरातराई सरपंच श्रीमती केशकुंवर कृतराये, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि दिलीप जुरेशिया, आनंद राम, हरिराम परतेती, रंजन बोगा, राजेंद्र कुमार, सरपंच संतोष नेताम, डेरहा राम मेश्राम, बेदराम, केशव राम, भागवत पटेल, टारजन चौधरी, पुनम चंद साहू सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU