भानुप्रतापपुर। क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। मेसर्स शिवनाथ इंडेन गैस एजेंसी द्वारा 10 अप्रैल से गैस सिलेंडर का वितरण शुरू किया जाएगा। एजेंसी प्रबंधन संजय नायक ने इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।
जारी सूचना के अनुसार गैस सिलेंडर का वितरण शुक्रवार, 10 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से एजेंसी परिसर (अंतागढ़ रोड) में किया जाएगा। हालांकि, सिलेंडर केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को दिया जाएगा जिनका E-KYC पूर्ण हो चुका है और जिनके पास DAC नंबर (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) उपलब्ध है।
एजेंसी प्रबंधन ने बताया कि प्लांट में गैस का स्टॉक पहुंच चुका है और जैसे-जैसे गाड़ियां (लोड) आती जाएंगी, उपभोक्ताओं को क्रमवार सिलेंडर वितरित किया जाएगा।
भीड़ को देखते हुए उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अनावश्यक भीड़ न लगाएं और धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करें, ताकि वितरण प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
किसी भी प्रकार की असुविधा या जानकारी के लिए उपभोक्ता लैंडलाइन नंबर 07850-252032 या मोबाइल नंबर 81200-06595 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि सभी पात्र उपभोक्ताओं को क्रमवार गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
भानुप्रतापपुर में इंडेन गैस वितरण 10 अप्रैल से, E-KYC और DAC अनिवार्य

09
Apr