कुरूद में सहायक वन संरक्षक कार्यालय का शुभारंभ 22 मार्च को, विधायक अजय चंद्राकर होंगे मुख्य अतिथि

धमतरी/कुरूद।
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा कुरूद में सहायक वन संरक्षक (अनुसंधान एवं विस्तार) कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर 22 मार्च 2026, रविवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से वीर सावरकर संकुल, डिपो गार्डन वार्ड क्रमांक 14, कुरूद में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कुरूद विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर शामिल होंगे, जो अपने करकमलों से कार्यालय का शुभारंभ करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में नगर पालिका परिषद कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर, जिला पंचायत धमतरी के उपाध्यक्ष गोकर्ण साहू, जनपद पंचायत कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी साहू, नगर पंचायत भखारा की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरखचंद जैन एवं जनपद पंचायत कुरूद के उपाध्यक्ष सतीश जैन की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में वन विभाग के इस नए कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।
वनमंडलाधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार रायपुर एवं वनमंडलाधिकारी रायपुर द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *