रमेश गुप्ता भिलाई..सोशल मीडिया पर धारदार हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाकर के तहत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से हथियार मंगाने वाले व्यक्तियों की पहचान 2 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट अन्य के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
नाबालिगों के परिजनों को बुलाकर समझाइश, आपत्तिजनक पोस्ट हटवाई गई तकनीकी सेल एवं एसीसीयू द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के माध्यम से किया जा रहा है l

एडिशनल एसपी एवं प्रेस प्रवक्ता मणि शंकर चंद्रl ने बताया कि आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत तकनीकी सेल एवं एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की सहायता से इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की गहन मॉनिटरिंग की गई।
एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि विश्लेषण के दौरान 27 ऐसे व्यक्तियों की पहचान की गई, जिन्होंने ऑनलाइन माध्यम से धारदार हथियार मंगाकर उनके साथ फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। ऐसे कृत्य से आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही थी तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।

थाना स्तर पर सत्यापन एवं जांच उपरांत थाना छावनी में 02 व्यक्तियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। शेष मामलों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

नाबालिगों द्वारा पोस्ट की गई आपत्तिजनक सामग्री के संबंध में उनके अभिभावकों को थाना बुलाकर विधिवत समझाइश दी गई तथा संबंधित पोस्ट तत्काल हटवाई गई।
थाना-वार चिन्हांकन
छावनी – 06
मोहन नगर – 04
जामुल – 03
कोतवाली दुर्ग – 02
मोहन नगर (अलग प्रकरण सहित) – 02
सुपेला – 01
भिलाई नगर – 01
नेवई – 01
पुरानी भिलाई – 01
उतई – 01
नंदिनी नगर – 01
धमधा – 01
कुल पहचान किए गए व्यक्ति – 27
जप्त सामग्री
धारदार हथियार – 02 नग
विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक ने “जिले में अवैध धारदार हथियार रखने, ऑनलाइन माध्यम से मंगाने अथवा सोशल मीडिया पर उनका प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध निरंतर एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभिभावक अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध हथियार का संग्रहण, क्रय-विक्रय अथवा सार्वजनिक प्रदर्शन न करें। सोशल मीडिया पर ऐसे कृत्य दंडनीय अपराध की श्रेणी में आते हैं।
साथ ही, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म संचालकों से अनुरोध है कि संदिग्ध वस्तुओं की डिलीवरी से पूर्व आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करें, जिससे कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सद्भाव बना रहे।