निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस आमने सामने,जमीन विवाद राजा तालाब प्रत्याशी को करेंगी प्रभावित अध्यक्ष के 2, पार्षदों के कुल 34 नामांकन हुए जमा

भानुप्रतापपुर। नगरीय निकाय चुनाव मतदान अब गिनते के कुछ दिन शेष रह गए है। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशी अब जीत के लिए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए जनता को अपनी ओर रिझाने का तरह तरह का लुभाने का प्रयास करते हुए नगर के गली माहौल में दिख जाएंगे। देखा जाए तो गंदगी, पेयजल, विधुत सहित कई तरह के समस्याए नगर में है। वही राजा तालाब व जमीन विवाद प्रमुख है जो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से प्रत्याशी को प्रभावित कर सकते है।

बता दे कि नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों के लिए दोनों राष्ट्रीय दलो ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दिए है। भाजपा से पुराने चेहरे निखिल सिंह राठौर एवं कांग्रेस नया चेहरा श्रीमती भगवती गजेंद्र को अपना उम्मीदवार बनाया है। नगर में कुल 15 वार्ड है। वही इस बार भाजपा एवं कांग्रेस से पार्षद के टिकट नही मिलने से नाराज चार प्रत्याशियों ने निर्दलीय लड़ने चुनावी मैदान में उतर चुके है। अब देखने वाले बात होगी यह भाजपा एवं कांग्रेस प्रत्याशी के लिए ये निर्दलीय कितना भारी पड़ सकते है।

पार्षद उम्मीदवार की सूची
वार्ड क्र.01 बसंती देवी गांधी (भाजपा) प्रिया सिंह (कांग्रेस)
वार्ड क्र.02 मनिषा श्रीवास (भाजपा) निषा तिवारी (कांग्रेस)
मीनाक्षी शर्मा( निर्दलीय)
वार्ड क्र.03 भीखम आरदे (भाजपा) नरेन्द्र कुलदीप (कांग्रेस) वार्ड क्र.04 पदमनी साहू (भाजपा) सुमित्रा साहू (कांग्रेस) वार्ड क्र.05 गुमानसिंह ठाकुर (भाजपा) सीताराम यादव (कांग्रेस) वार्ड क्र.06 राजकुमार यादव (भाजपा) सियासेन गुप्ता (कांग्रेस) वार्ड क्र.07 चंदन मंडावी (भाजपा) रूपेन्द्र मरकाम (कांग्रेस) नंददलाल तुमरेटी (निर्दलीय) वार्ड क्र.08 अलोतीन बाई उयके (भाजपा) भगवान सिंह कुंजाम (कांग्रेस) वार्ड क्र.09 कमलेष कुमार गावड़े (भाजपा) तुषार ठाकुर (कांग्रेस)
वार्ड क्र.10 मनदीप कौर ढिंडसा (कांग्रेस) संध्या साहू (भाजपा)
वार्ड क्र.11 मनीष सदानंद (भाजपा) विजय धामेचा (कांग्रेस) सरोजीत बिष्वास (निर्दलीय) वार्ड क्र.12 रजिदंर रंधावा (भाजपा) संजय मेहता (कांग्रेस) मनीष साहू (निर्दलीय)
वार्ड क्र.13 अजय शर्मा (भाजपा) पंकज राज वाधवानी (कांग्रेस) वार्ड क्र.14 गजानंद डडसेना (भाजपा) निखिल षिवहरे (कांग्रेस) वार्ड क्र.15 कीर्ति पद्दा (कांग्रेस) रेखा दुग्गा (भाजपा) उम्मीदवार है।
——

Related News

बता दे कि मंगलवार अंतिम दिवस को कुल नाम निर्देषन के लिए अध्यक्ष के लिए 2 एवं 15 वार्डो में पाषर्दो के लिए कुल 34 नामांकन जमा हुआ नामांकन की प्रक्रिया को पूरी हो गई। प्रत्याशियों द्वारा नामांकन फार्म जमा करने के लिए गाजे- बाजे सहित भीड़ एकत्रित करते हुए नगर में माहौल बनाने के भी कोशिश किया गया। पर यह कितना कारगर होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए 11 फरवरी को मतदान एवं 15 फरवरी को मत गणना होना है। चुनाव आयोग व प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। वही प्रत्याशी भी अपने जीत हार को लेकर समीकरण बैठाना भी प्रारंभ कर दिया है। मतदाता सूची को खंगाला जा रहा है, कौन मतदाता अपना है, किसे अपने पक्ष में ला सकते है। इसके लिए जोर शोर से तैयारी शुरू कर दिए है। लोकसभा, विधानसभा, नगरीय निकाय या फिर पंचायत चुनाव कुछ लोगो के लिए यह सुनहरा अवसर से कम नही है क्योंकि प्रत्याशियों के साथ घूमने फिरने मात्र के लिए उन्हें खाने-पीने के साथ ही रोजी भी दिया जाता है।

Related News