गौरव पथ में स्ट्रीट लाईट पोल लगने लगे… 210 पोल 420 बल्बों से जगमगायेगा गौरव पथ


गौरवपथ में डिवाइडर पर लगने वाले स्ट्रीट लाइटों को होने जा रही देरी को देखते हुवे सड़क में हमेशा अंधेरा रहता था । जिससे हमेशा राहगीरो व वाहन चालकों को दिक्कत होती थी । सड़को में मवेशियों के बैठे रहने के कारण अंधेरे की वजह से मवेशी दिखाई नही देते थे जिसके वजह से अनेक मवेशियों की मौत भी हो चुकी है तो वही कई वाहन चालक भी अपनी जान गंवा चुके हैं ।

इसे गंभीरता से लेते हुवे नगरपालिका द्वारा अस्थायी तौर पर पूर्व में लगे नए बिजली खम्बो में लाईट लगा कर कुछ अंधेरों को दूर करने का प्रयास जरूर किया गया था । किंतु संभवतः इन स्ट्रीट लाइटो की क्वालिटी अच्छी नही होने के कारण इनमें से अधिकांश लाइट कुछ ही दिनों में खराब हो गई थी ।


पर अब निर्माण एजेंसी द्वारा इन डिवाइडरों में स्ट्रीट लाइटें लगनी प्रारम्भ ह्यो गई है संभवत 15 सितंबर तक सभी खम्बो को लगाकर स्ट्रीट लाइटें जलनी प्रारंभ हो जायेगी ।
इस संबंध में निर्माण एजेंसी का कहना है कि यह स्ट्रीट लाइटें बहुत पहले लग जाती । पूर्व में 240 नग ट्यूबलर पोल लगना था किंतु इसे परिवर्तन कर इनके स्थान पर 30 पोल कम करके 210 नग आक्टोगोंल पोल लगाया जा रहा है ।


यह परिवर्तन खम्बो की मजबूती व क्वालिटी के वजह से किया गया । ट्यूबलर पोल की जगह आक्टोगोंल पोल अधिक मजबूत होता है ट्यूबलर पोल में जंग जल्दी लगने के कारण वह जल्दी खराब होता है जबकि आक्टोगोंल खम्बो में इसकी शिकायत नही होती ।

इसमे मेंटेनेंस खर्च भी काफी कम होता है । निर्माण एजेंसी ने बताया कि आगामी 15 सितंबर तक सभी खम्बो को लगाकर स्ट्रीट लाइटों को चालू कर दिया जायेगा । इससे नगर की सुंदरता के साथ साथ सड़क में होने वाले अंधेरों व उससे होने वाले संभावित दुर्घटनाओ से भी बचा जा सकेगा ।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *