गरियाबंद में लोकतंत्र की चौसर पर दमदार चौकड़ी, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पहले चरण में भाजपा को बढ़त, 4 में से 2 सीट जीती, 1-1 कांग्रेस व गोगपा के खाते में

गरियाबंद – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत गरियाबंद और मैनपुर विकासखंड के कुल चार जिला पंचायत सीटों के नतीजे आ गए है। इसमें दो सीट में भाजपा, एक में कांग्रेस और एक में गोगपा ने जीत दर्ज की हैं। भाजपा को दोनों विकासखंड में एक एक सीट मिली है। जिसमें पहली बार चुनावी मैदान में उतरे लालिमा ठाकुर और गौरी शंकर कश्यप जीते है। वहीं कांग्रेस के संजय नेताम दूसरी बार और गोगपा की लोकेश्वरी नेताम तीसरी बार चुनाव जीती है।

गरियाबंद विकासखंड में जिला पंचायत क्षेत्र 06 से भाजपा के लालिमा ठाकुर ने 5500 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की। यह उनकी पहली चुनावी जीत है।

Related News

जिला पंचायत क्षेत्र 07 से कांग्रेस के संजय नेताम ने 12,000 से अधिक मतों से विजय प्राप्त की। वे वर्तमान में जिला पंचायत उपाध्यक्ष हैं और लगतार दूसरी बार जिला पंचायत चुनाव जीता है।

मैनपुर विकासखंड में जिला पंचायत क्षेत्र 08 से गोगपा की लोकेश्वरी नेताम ने लगभग 19,000 मतों से बढ़त बनाकर जीत दर्ज की। यह उनकी चौथी जीत है।

वहीं पहली जिला पंचायत क्षेत्र 09 से भाजपा के गौरी शंकर कश्यप ने 8000 से अधिक मतों से जीत हासिल की।

फिलहाल, कुल बूथों में गिनती जारी हैं, जिसके नजीते आने बाकी है। लेकिन 4 चारो प्रत्याशियों ने रिकॉर्ड बढ़त बना ली है।
यहां से उनकी जीत तय हो गई है।

भाजपा 2-1 से आगे, गोगपा

नगरीय विकास चुनाव के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा ने बढ़त बना ली है। प्रथम चरण के चुनाव के बाद 4 में से 2 सीटों पर कब्जा कर लिया है। वहीं कांग्रेस के खाते में एक सीट ही आई है। बदलते समीकरण के गोगपा की भूमिका अहम ही सकती है।

ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण का मतदान मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें गरियाबंद और मैनपुर विकासखंड के 136 मतदान केंद्रों में 75 प्रतिशत मतदान हुआ।

Related News