रायपुर। नए साल 2026 के पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय में अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करेंगे। यह बैठक आज एक जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे मंत्रालय में आयोजित होगी।
बैठक में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विशेष सचिव उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार शाम एक संक्षिप्त सूचना जारी करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें शासन की प्राथमिकताओं, भावी कार्ययोजनाओं और सुशासन से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। यह संवाद कार्यक्रम शासन के कार्यों को और अधिक प्रभावी तथा परिणामोन्मुखी बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।