गरियाबंद।जिला व ब्लॉक क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से बूथ अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्षों के गठन को लेकर युद्ध स्तर पर बैठक आयोजित की गई।बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं आगामी रणनीति को लेकर छुरा राजमहल के प्रांगण में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होता है।इसी के तहत तेजी से बूथ अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्षों का गठन किया जा रहा है,ताकि जमीनी स्तर पर संगठन और अधिक सक्रिय व प्रभावी बन सके।साथ ही कार्यक्रम में नव नियुक्त ब्लाक पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में श्रीमती माहेश्वरी शाह अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुरा रमेश शर्मा,पन्ना लाल ध्रुव, प्रह्लाद यदु,मेघराम बघेल,नीरज ठाकुर,यशपेन्द्र शाह,हरीश यादव,समद खान,धनेश्वरी मरकाम, नीलकंठ ठाकुर,पुनाराद ठाकुर,सलीम मेमन के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बूथ व पंचायत अध्यक्षों के गठन को लेकर हुई अहम बैठक, नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

06
Apr