मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण: 18 जनवरी को बूथ पर Voter List चेक करें, दावा-आपत्ति दर्ज कराएं

Additional Collector Korea :

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बीच निर्वाचन अधिकारी ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उनके अनुसार 18 जनवरी 2026 को सभी बूथों पर मिशन मोड में मतदाता सूची का वाचन एवं सत्यापन किया जाएगा।

इसके लिए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को समय से पहले उपस्थित रहने, आवश्यक मतदाता सूचियां और फॉर्म उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मौके पर ही मतदाताओं से नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन के दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। अभियान की सतत निगरानी, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान पर विशेष जोर दिया गया है।

“बुक ए कॉल विथ बीएलओ” से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण 48 घंटे के अंदर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया गया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने हाल ही में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की थी। इसके अनुसार SIR के बाद राज्य में 12 करोड़ 55 लाख से अधिक मतदाता हैं। अभियान में 18.70 लाख लोगों के हस्ताक्षर नहीं आए हैं, 46.33 लाख लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है और 18.7 प्रतिशत फॉर्म वापस नहीं लौटे हैं। लोग 6 फरवरी 2026 तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *