ओव्हर ब्रिज अब नगरपालिका कर्मचारीयों के निगरानी में रहेगा हमेशा 0
0 समाचार के बाद सीएमओ ने तत्काल लिया संज्ञान 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : ओव्हर ब्रिज के नीचे ट्रक खड़े होने के कारण कल रात दो मोटरसाइकिलों के आपस में टकराने व आज पुनः कुछ दुकानदारों द्वारा दुकान लगाए जाने को तत्काल संज्ञान में लेते हुवे सीएमओ द्वारा कर्मचारियों को भेजकर दुकानदारों के सामानों को जप्ती करने जब टीम गई तो देखते टीम को देखते ही दुकानदार वहां से भाग खड़े हुवे ।

ज्ञातव्य हो कि इस संबंध में आज सुबह ही उक्त घटना से संबंधित समाचार के प्रकाशन के बाद नगरपालिका सीएमओ द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई । नगरपालिका द्वारा कार्यवाही किए जाने के बाद ओव्हर ब्रिज के नीचे अतिक्रमण हटाने के बाद खुला व काफी चौड़ा दिखाई दे रहा है ।

इस संबंध में सीएमओ दिनेश यादव ने बताया कि उक्त क्षेत्र नि पार्किंग जोन के तहत आता है इस हेतु संबंधित विभाग व पुलिस प्रशासन को भी पत्र लिखकर कार्यवाही करने का जायेगा ।कल रात एक ट्रक के खड़े होने से दो मोटरसाइकिलों के टकराने व आने वाले दिनों में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने तथा ब्रिज के नीचे वाहन खड़े न होने तथा ठेलो व दुकानें न लग सके इसे ध्यान में रखते हुवे ब्रिज के नीचे नगरपालिका के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी साथ ही पुलिस प्रशासन से भी सहयोग लेकर चालानी व जप्ती की कार्यवाही की जायेगी ताकि ब्रिज के निचे किसी भी प्रकार का कोई अतिक्रमण तथा अनावश्यक रूप से कोई भी वाहन खड़ी न कर सके । संभावित दुर्घटनाओं को रोकने तथा बेहतर, सुरक्षित सुगम यातायात के लिए इस तरह की कार्यवाही को सीएमओ दिनेश यादव ने आवश्यक बताया ।