Icc world cup 2023 : श्रीलंका ने इंग्लैंड को पहले गेंद और फिर बल्ले से पीटा

Icc world cup 2023 :

Icc world cup 2023 :  श्रीलंका ने इंग्लैंड को पहले गेंद और फिर बल्ले से पीटा

Icc world cup 2023 :  बेंगलुरू !   श्रीलंका ने आईसीसी विश्व कप 2023 केे 25वें मुकाबले में गुरुवार को पहले बेहतरीन गेंदबाजी और फिर निसंका नाबाद 77 और सदीरा समराविक्रमा नाबाद 65 रन की बदौलत इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया है।

Icc world cup 2023 :  बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज यहां पहले बल्लेबाजी उतरी इंग्लैंड को श्रीलंका ने बेहतरीन गेंदबाजी की करते हुए विश्वकप के सबसे कम चौथे स्कोर पर पूरी टीम को 33.2 ओवर में 156 रन पर समेट दिया। उसके 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका नाबाद 77 रन और चौथे नंबर के बल्लेबाज सदीरा समराविक्रमा नाबाद 65 रनों की बदौलत इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया।

श्रीलंका को पहला झटका कुसल परेरा चार रन के रूप में दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। परेरा को विली की गेंद पर स्टोक्स ने कैच आउट किया। छठें ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान कुसल मेंडिस 11 रन को विली ने बटलर के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये सदीरा समराविक्रमा ने सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका के साथ संभल कर बल्लेबाजी करते हुए 137 रनों की साझेदारी करते हुए श्रीलंका को 25.4 ओवर में 160 रन बनाकर जीत दिला दी। इंग्लैंड की विश्वकप के पांच मैचों में यह चौथी हार है और उसका सेमीफाइनल में पहुंचना बेहद मुश्किल है।

Icc world cup 2023 :  इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने 30 रन देकर दो विकेट लिये। इसके अलावा इंग्लैंड कोई भी गेंदबाज श्रीलंका के बल्लेबाजों को प्रभावित नहीं कर सका।
Raipur Breaking : बीजेपी के नेता कांग्रेस को वोट करेंगे मामले में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का पलटवार, देखिये VIDEO
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान सलामी जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। इस दौरान सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर मैथ्यूज ने डेविड मलान को 28 रन पर मैंडिज के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। उसके बाद 10वें ओवर में जो रूट तीन रन पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गये। 14वें ओवर में इंग्लैंड को तीसरा झटका उस समय लगा जब जॉनी बेयरस्टो 30 रन को रजिता ने धनंजय के हाथों कैच आउट करा दिया। बेन स्टोक्स 43 रन ने कुछ समय तक संघर्ष किया। लेकिन कुमारा ने उन्हें हेमंता हाथों कैच आउट करा दिया। स्टोक्स ने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाये।

Icc world cup 2023 :  इसके आलवा मोईन अली 15 रन और डेविड विली 14 रन बनाकर नाबाद रहे। शेष छह खिलाड़ी दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच सके। इंग्लैंड की पूरी टीम को 33.2 ओवर में 156 रन का शर्मनाक स्कोर कर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। इसी के साथ ही इंग्लैंड ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वर्ल्ड कप में सबसे कम स्कोर पर ऑल आउट होने वाली इंग्लैंड चौथी टीम बन गई है।
Raipur Breaking : बीजेपी के नेता कांग्रेस को वोट करेंगे मामले में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का पलटवार, देखिये VIDEO
श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा ने तीन विकेट लिये। वहीं एंजलो मैथ्यूज और कसुन रजिता को दो-दो विकेट मिले। महीश तीक्ष्णा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU